LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar News: बिहार के इस जिले ने मारी बाजी, पूरे देश में आया प्रथम, पीएम मोदी देंगे करोड़ों रुपए, नीतीश सरकार बम-बम

Bihar News: बेगूसराय ने नीति आयोग के आकांक्षी जिला रैंकिंग में देश भर में पहला स्थान हासिल किया है। नवादा, सीतामढ़ी, बांका और जमुई जैसे अन्य बिहार के जिले भी शीर्ष दस में शामिल हैं।

aspiring district
aspiring district - फोटो : Reporter

Bihar News:  बिहार के बेगूसराय ने नीति आयोग के आकांक्षी जिला रैंकिंग में देश भर में पहला स्थान हासिल किया है। नवादा, सीतामढ़ी, बांका और जमुई जैसे अन्य बिहार के जिले भी शीर्ष दस में शामिल हैं। देश के 112 आकांक्षी जिलों में बेगूसराय पहले स्थान पर है। नवादा तीसरे, सीतामढ़ी चौथे, बांका छठे और जमुई दसवें स्थान पर है। 

बेगूसराय ने देश में शीर्ष स्थान पर

बेगूसराय ने शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सुधार किया है। विशेष रूप से, शिक्षा क्षेत्र में बेगूसराय ने देश में शीर्ष स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि केंद्र सरकार की योजनाओं, स्थानीय प्रशासन के प्रयासों और निजी संगठनों के सहयोग से संभव हुई है। बता दें कि बेगूसराय लगातार केंदकर सरकार के नीति आयोग का आकांक्षी जिला में अपने रैंकिंग को सुधार रहा है। 

ऑल इंडिया डेल्टा रैंकिंग में पहले स्थान पर बेगूसराय

जानकारी अनुसार ऑल इंडिया डेल्टा रैंकिंग के ऑल ओवर में बेगूसराय पहले स्थान पर है। भारत सरकार के चैम्पियन ऑफ चेंज की ओर से जारी किए गए ताजा रैंकिंग के अनुसार बेगूसराय ने आकांक्षी जिला के लिए देशभर में चयनित 112 चुनिंदा जिलों की शिक्षा रैंकिंग में 71.5 स्कोर के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। हेल्थ एंड न्यूट्रीशन में इसे 73.5 स्कोर के साथ 15वां स्थान मिला है। 

केंद्र सरकार ने 28 राज्यों में 49 प्वाइंट पर किया था सर्वे

वहीं कृषि एवं वाटर रिसोर्स में 23.3 स्कोर के साथ 13वें स्थान पर है। फाइनेंशियल इंक्लूजन एवं स्किल डेवलपमेंट में 27.5 स्कोर के साथ 86 वें तथा बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर में 67.6 स्कोर के साथ 8 वें स्थान  पर है। 13वीं डेल्टा रैंकिंग में कंपोजिट स्कोर 57.6 मिला है। इसको लेकर अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार ने 28 राज्यों में 49 प्वाइंट पर सर्वे कराया था। 

NSIT
Nsmch

8 करोड़ का मिलेगा पुरस्कार

बेगूसराय के जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने बताया कि इस सफलता के पीछे सभी विभागों का समन्वित प्रयास है। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए लगातार समीक्षा की जाती है। पिछले दो-ढ़ाई महीने से लगातार समीक्षा की जा रही है। कुछ दिन पहले भारत सरकार वित्त राज्य मंत्री की उपस्थित में भी समीक्षा बैठक की गई थी। उन्होंने बताया कि, डेल्टा रैंकिंग में ऑल ओवर टॉप रैंकिंग आने पर 5 करोड़ एवं एजुकेशन में टॉप रैंकिंग आने पर 3 करोड़ कुल मिलाकर 8 करोड रुपए का पुरस्कार नीति आयोग द्वारा दिया जाएगा।


गिरिराज सिंह ने दी बधाई

वहीं बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की है और कहा कि वे बेगूसराय के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और बिहार की सरकार बेगूसराय के समग्र विकास के लिए सभी स्तर पर काम कर रही है। जनप्रतिनिधि और अधिकारी इसके लिए तत्परता से काम कर रहे हैं। हम सबका प्रयास है बेगूसराय को अधिक ऊंचाई पर ले जाने की।