LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

ARWAL -अरवल में खाने में छिपकली मिलने से 67 छात्रों की बिगड़ी तबीयत अस्पताल में चल रहा है इलाज

 ARWAL -अरवल में खाने में छिपकली मिलने से 67 छात्रों की बिगड़

ARWAL : अरवल जिला अंतर्गत कुर्था प्रखंड स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में मिलने वाली भोजन में छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया। इससे कई बच्चों को उल्टी सिरदर्द की शिकायत होने लगी और 67 बच्चे बीमार हो गए। जिसके बाद सभी बीमार बच्चों को स्थानीय अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्था में भर्ती कराया गया।

 घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार, बीडीओ निशा कुमारी व सिविल सर्जन कमलेश्वर नाथ सहाय आनन-फानन में  अस्पताल पहुंचे और इलाजरत बच्चों से उनका हाल जाना और मामले की पूरी जानकारी ली। इस संदर्भ में बच्चों ने बताया कि भोजन में चावल और सब्जी बनी थी, जिसमें छिपकली गिर गई थी। भोजन खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई।

Diarch GO

 इसके बाद तुरंत सभी बच्चों को विद्यालय के प्राचार्य ने सरकारी अस्पताल में बेहतर उपचार के लिए भर्ती करवाया। वहीं पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रमोद कुमार ने बताया कि फ़ूड पॉइजनिंग का मामला है या नहीं। यह तो जांच का विषय है। वहीं शिक्षकों द्वारा बताया गया है कि फूड पॉइजिंग का मामला है। लक्षण  अनुसार सभी बच्चों का इलाज किया गया है। स्थिति नियंत्रण में है तथा सभी बच्चे खतरे से बाहर है।  सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट