LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Accident News : बेगूसराय में तेज रफ़्तार कार ने नर्सिंग होम स्टाफ को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Accident News : बेगूसराय में तेज रफ़्तार कार की टक्कर से नर्सिंग होम स्टाफ की मौके पर ही मौत हो गयी. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है...पढ़िए आगे

सड़क हादसे में स्टाफ की मौत
तेज रफ्तार का कहर - फोटो : AJAY SHASTRI

BEGUSARAI : बेगूसराय में तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल पर सवार निजी नर्सिंग होम स्टाफ को कुचल दिया। इस हादसे में निजी नर्सिंग होम के स्टाफ की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना लाखों थाना क्षेत्र के इनीयार ढाला के समीप की है। 

मृतक युवक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के सदानंदपुर के रहने वाले मोहम्मद शकील के रूप में हुई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मोहम्मद शकील निजी नर्सिंग होम में स्टाफ के रूप में कार्यरत था। उन्होंने बताया कि वह अपना काम करके अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर सदानंदपुर घर लौट रहा था। तभी इनियार ढाला के पास तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल में जोरदार धक्का मार दिया।

इस हादसे में घटनास्थल पर ही मोहम्मद शकील की मौत हो गई। फिलहाल इस मौत की खबर लगते ही स्थानीय लोगों ने लाखों थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर लाखों थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट