LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Crime News : चिमनी मालिक के रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक मजदूर की हुई मौत, दो गंभीर रूप से हुए जख्मी

Bihar Crime News : बेगूसराय में रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस घटना में एक मजदूर की मौत हो गयी. वहीँ दो मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गए. पुलिस मामले की जाँच में जुटी है...पढ़िए आगे

Bihar Crime News : चिमनी मालिक के रंगदारी नहीं देने पर बदमाश
मजदूर की हत्या - फोटो : AJAY SHASTRI

BEGUSARAI : बेगूसराय में आज अहले सुबह घटित एक घटना यह बताने के लिए काफी है कि अब अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ बिल्कुल ही खत्म हो चुका है और बेगूसराय एक बार फिर अपने पुराने इतिहास को दोहरा रहा है। उक्त घटना में जहां गैंगवार की बू आ रही है तो वही पीड़ित पक्ष के द्वारा रंगदारी नहीं देने की वजह से अपराधियों के द्वारा हत्या करने की बात बताई जा रही है। पूरा मामला नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा की है। गौरतलब है कि बीती रात बेखौफ अपराधियों ने घटना को अंजाम देते हुए एक चिमनी भट्ठा पर काम करने वाले तीन मजदूर को बेरहमी से पिटाई की और एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसमें एक की मौत हो गई। वहीं दो आंशिक रूप से घायल हैं जिनका इलाज विभिन्न जगहों पर चल रहा है। 

मृतक की पहचान झारखंड के रहने वाले लक्ष्मण उरांव के रूप में की गई है। हालांकि इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की धर पकड़ शुरू कर चुकी है। लेकिन अभी भी पुलिस के हाथ खाली है। पूरा मामला नाव कोठी थाना क्षेत्र के पहसारा चिमनी भट्टा से जुड़ा हुआ है। पीड़ित आको सिंह का कहना है कि गांव के ही दबंग अपराधी गोलकी सिंह ने पिछले एक सप्ताह पहले चिमनी चलाने की एवज में 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। जिसे देने से आको सिंह के द्वारा इनकार किया गया था। आको सिंह ने बताया कि इससे पूर्व भी गोलकी सिंह के द्वारा उनके ड्राइवर की हत्या की गई थी तथा उनके भतीजे पर भी जानलेवा हमला किया गया था। उक्त मामले में भी मुकदमा उठाने का दवाब गोलकी सिंह के द्वारा बनाया जा रहा था। आको सिंह ने बताया की पूर्व में गोलकी सिंह के भाई की हत्या हुई थी। जिसमें गोलकी सिंह ने आको सिंह के पूरे परिवार को मुदालय किया था और वह लोग हाल फिलहाल ही जेल से जमानत पर रिहा हुए हैं। 

Diarch GO

रिहा होते ही एक बार फिर गोलकी सिंह के द्वारा रंगदारी मांगने का क्रम शुरू हो गया। तस्वीरों में भी स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि किस तरह लगभग आठ की संख्या में अपराधी रात के लगभग 12:00 बजे चिमनी भट्टे पर पहुंचते हैं और आको सिंह को बुलाना शुरू करते हैं। जब आको सिंह वहां नहीं मिलते तो अपराधियों के डर से भाग रहे मजदूरों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी जाती है। जिसमें एक मजदूर लक्ष्मण उरांव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट