LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

BIhar News : शादी समारोह में हथियार लहराना युवक को पड़ा महंगा, वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

BIhar News : शादी समारोह में एक युवक को शादी समारोह में हथियार लहराना युवक को भारी पड़ गया है. इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है...पढ़िए आगे

BIhar News : शादी समारोह में हथियार लहराना युवक को पड़ा महंगा
हथियार लहराना पड़ा महंगा - फोटो : SOCIAL MEDIA

BEGUSARAI : बेगूसराय में लगातार शादी समारोह में हथियार लहराने का वीडियो सामने आ रहा है। पुलिस लगातार ऐसे लोगों पर कार्रवाई भी कर रही है। लेकिन इसके बावजूद भी हथियार लहराने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर एक युवक शादी समारोह में हाथ में हथियार लेकर भोजपुरी गाने पर जमकर ठुमका लगाते नजर आ रहा हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल होने लगा है।

हालांकि हाथ में हथियार लेकर भोजपुरी गाने पर डांस करते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो लाखों थाना क्षेत्र के अयोध्याबड़ी की है। जहां एक शादी समारोह में युवक के द्वारा हाथ में हथियार लेकर भोजपुरी गाने पर ठुमका लगाते नजर आ रहे हैं। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से एक भोजपुरी गाने पर तीन युवक डांस कर रहा है जिसमें एक ही युवक हाथ में देसी कट्टा लेकर भोजपुरी गाने पर जमकर ठुमका लगा रहा है। 

हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद बेगूसराय के पुलिस ने आरोपी युवक अनिल कुमार को अयोध्याबड़ी से गिरफ्तार कर लिया है। बहरहाल जो भी हो जिस तरीके से लगातार शादी समारोह में हथियार लेकर प्रदर्शन करना यह कहीं ना कहीं पुलिस का खौफ लोगों के बीच खत्म हो चुका है।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट