LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Aciident In Begusarai: तेज रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचला, मौत से परिवार में कोहराम

बेगूसराय में में एक तेज गति से चल रहे ट्रैक्टर ने एक मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचल दिया। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

Bihar News
तेज रफ्तार का कहर- फोटो : reporter

Aciident In Begusarai: बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। इसी सिलसिले में एक तेज गति से चल रहे ट्रैक्टर ने एक मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचल दिया। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक की अत्यंत दुखद मृत्यु हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही उसके परिवार में हाहाकार मच गया। यह घटना लाखों थाना क्षेत्र के भगवानपुर के निकट हुई। मृतक युवक की पहचान भगवानपुर निवासी मोहन तांती के पुत्र दीपक कुमार तांती के रूप में हुई है।

दीपक कुमार तांती के परिजनों ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है कि वह अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर से बाहर जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा इतना भयानक था कि दीपक कुमार तांती की घटनास्थल पर ही दुखद मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मृतक की सूचना मिलते ही लाखों थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

रिपोर्ट- अजय शास्त्री