LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Crime In Begusarai: बेगूसराय में संदिग्ध अवस्था में दवाई विक्रेता युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बेगूसराय में संदिग्ध अवस्था में दवाई विक्रेता युवक की मौत हो गई है। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

Crime In Begusarai
संदिग्ध अवस्था में दवाई विक्रेता युवक की मौत - फोटो : Reporter

Crime In Begusarai: बेगूसराय में एक दवाई विक्रेता युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। यह घटना चकिया थाना क्षेत्र में हुई। 

मृतक की पहचान चकिया थाना क्षेत्र के गंगा प्रसाद बिन टोली गांव के निवासी स्वर्गीय कालों शाह के पुत्र राम भजन शाह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राम भजन शाह बृहस्पतिवार की शाम को दवाई बेचकर अपनी साइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान चकिया के निकट उनकी संदिग्ध अवस्था में मौत की सूचना परिवार को मिली। 

स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी चकिया थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। कुछ लोगों का कहना है कि युवक की मृत्यु सड़क दुर्घटना के कारण हुई है।

रिपोर्ट- अजय शास्त्री