LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News : बेगूसराय में बेख़ौफ़ बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक से लूटे 9 हज़ार रुपए, विरोध करने पर गोली मारकर किया जख्मी

Bihar News : बेगूसराय में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. इसी कड़ी में लूट के दौरान अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया..पढ़िए आगे

Bihar News : बेगूसराय में बेख़ौफ़ बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक से
युवक को मारी गोली - फोटो : AJAY SHASTRI

BEGUSARAI : बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के दादूपुर की है। घायल युवक की पहचान बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाला कुन्दन यादव के रूप मे हुई है। 

घटना के संबंध मे घायल कुन्दन यादव ने बताया की घर से मोटरसाइकिल सवार होकर बछवाड़ा जा रहे थे। इसी क्रम में दादुपुर के निकट दो युवक के द्वारा हथियार दिखाकर मोटरसाइकिल रुकवाया गया। जहाँ अपराधियो ने जेब मे रखे नौ हजार रुपया छिन लिया। जिसका युवक ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने गोली मारकर उसे घायल कर दिया।

गोली लगने के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। गोली युवक के पैर मे लगी है। जहाँ स्थानीय लोगों के सहयोग से युवक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा लाया गया। जहाँ युवक का इलाज किया जा रहा है। सूचना पर पहुंची बछवाड़ा थाना की पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गयी है।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट