LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar Crime News : बेगूसराय में बेख़ौफ़ बदमाशों ने गोली मारकर की युवक की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar Crime News : बेगूसराय में बेख़ौफ़ होकर अपराधी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. इसी कड़ी में बदमाशों ने घर से बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है...पढ़िए आगे

Bihar Crime News : बेगूसराय में बेख़ौफ़ बदमाशों ने गोली मारकर
युवक की गोली मारकर हत्या - फोटो : AJAY SHASTRI

BEGUSARAI : जिले में एक बार फिर अपराधियों का तांडव देखने को मिला। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने घर से बुलाकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं हत्या की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के मकदमपुर गांव की है। मृतक युवक की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के रहने वाले स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह का पुत्र रवि कुमार के रूप में की गई है जो पिछले कई वर्षों से अपने ननिहाल में ही रहता था। 

बताया जा रहा है कि अपराधियों ने रवि कुमार को घर से बुला लिया और गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों ने बताया है कि घर से किसी ने बुला लिया और गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया है कि घर से कुछ ही दूर पर उसका शव पड़ा हुआ था। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मंसूरचक थाना पुलिस को दी। मौके पर मंसूरचक थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अपराधी रवि कुमार को किस वजह से गोली मारकर हत्या की है। 

वहीं घटना के संबंध में मुख्यालय DSP रमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि मंसूरचक थाना क्षेत्र के मकदमपुर में दिन के 12:30 बजे एक 18 वर्षीय रवि कुमार नामक लड़के को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी है। जिससे उनकी मृत्यु हो गई है। 

कहा घटनास्थल पर FSL को बुलाया गया है ,शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा गया है। साथ ही बेगूसराय पुलिस अधीक्षक मनीष के द्वारा तेघरा डीएसपी के नेतृत्व में आगे की कानून कारवाई की जा रही है। मृतक रवि कुमार अपने-अपने मामा घर पर रहते थे, उन लोगों ने फिलहाल किसी प्रकार का किसी व्यक्ति पर आशंका व्यक्त नहीं की है। हालांकि पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है। मृतक पेशे से खलासी था।

NSIT
Nsmch

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट