LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Crime In Begusarai: बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने की युवक की बेरहमी से हत्या, इलाके में हड़कंप

अपराधियों ने युवक को बेहरमी में से पीट-पीटकर हत्या कर शव बहियार में फेंक दिया है। शव के पास से एक मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त अवस्था में पुलिस ने बरामद किया है।

Crime In Begusarai
युवक की हत्या से हड़कंप- फोटो : Reporter

Crime In Begusarai: बेगूसराय में  बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी और उसके शव को बहियार में फेंक दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और लोगों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया है। 

यह घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बहियार की है। जानकारी के अनुसार, आज सुबह जब कुछ लोग शौच के लिए बहियार की ओर गए, तो उन्होंने एक अज्ञात युवक का शव वहां पड़ा हुआ देखा। इसके बाद स्थानीय निवासियों ने लोहिया नगर थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 लोगों का कहना है कि किसी अपराधी ने युवक को बुरी तरह पीटकर उसकी हत्या की और शव को बहियार में फेंक दिया। पुलिस ने शव के पास से एक क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। फिलहाल, पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

रिपोर्ट- अजय शास्त्री