LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

CRIME IN BEGUSARAI: बेगूसराय में अपराधी बेलगाम! महिला की गला दबाकर निर्मम हत्या

CRIME IN BEGUSARAI: बेगूसराय जिले में बेलगाम अपराधियों का तांडव जारी है। बदमाशों ने एक अज्ञात महिला की गला दबा कर निर्मम तरीके से हत्या कर उसके शव को गंगा घाट किनारे फेक दिया।

CRIME IN BEGUSARAI
अपराधी बेलगाम! - फोटो : Reporter

CRIME IN BEGUSARAI: बेगूसराय में बढ़ते अपराधों के बीच एक बार फिर से अपराधियों ने एक अज्ञात महिला की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी और उसके शव को गंगा घाट के किनारे फेंक दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। यह मामला नया गांव थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव का है।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज नायगांव थाना पुलिस को सूचना मिली कि सिंहपुर गांव में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया, साथ ही महिला की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला के गले पर काला निशान पाया गया है, जो यह दर्शाता है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है और उसके शव को गंगा घाट के किनारे फेंकने के बाद अपराधी फरार हो गए हैं। महिला की उम्र लगभग बीस से पच्चीस वर्ष के बीच आंकी जा रही है।

रिपोर्ट- अजय शास्त्री