LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

बेगूसराय में सरेआम चिमनी मजदूर की हत्या, इलाके में सनसनी,चिमनी मालिक से विवाद में बदमाशों ने मारी गोली

बेगूसराय में एक युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

Begusarai murder
गोली मारकर हत्या- फोटो : Reporter

Crime In Begusarai: बेगूसराय में एक गंभीर घटना सामने आई है। बेगूसराय जिले के बखरी अनुमंडल क्षेत्र के नाव कोठी थाना क्षेत्र में एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह विवाद पहले से चिमनी मालिक और अन्य के बीच चल रहा था। 

इसी विवाद के चलते, सात से आठ बदमाशों ने चिमनी पर आकर लाठी-डंडों से हमला किया। जाते-जाते एक बदमाश ने मजदूर को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही एसपी और नाव कोठी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

बता दें बेगूसराय जिले के बखरी अनुमंडल क्षेत्र के नाव कोठी थाना अंतर्गत एक मजदूर की गोली मारकर हत्या घटना के संबंध में बताया जाता है कि पूर्व से चिमनी मलिक का दूसरे के साथ चल रहा था विवाद इसी कारण पहले तो सात आठ बदमाशों के द्वारा चिमनी पर आकर लाठी डंडे से मारपीट किया गया। जाते-जाते एक गोली मार कर एक मजदूर की हत्या कर दी घटनास्थल पर एसपी सहित नाव कोठी थाने की पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई है।

बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। जहां बेखौफ अपराधियों का एक बार फिर तांडव देखने को मिला जहां बेखौफ अपराधियों ने जमकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। इस गोलीबारी में चिमनी पर काम कर रहे हैं एक मजदूर की मौत हो गई है। जबकि गोली लगने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है।घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा स्थित चिमनी भट्टा के पास की है। बताया जा रहा है की चिमनी भट्टा पर सभी मजदूर काम कर रहे थे। तभी अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली चलाना शुरु कर दिया। जिसमें कम कर रहे एक मजदूर की गोली लगने से मौत हो गई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। इस हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। लोगों का हुजूम चिमनी पर पहुंचा. मृतक की पहचान झारखंड के गुमला जिले के भूरौ निवासी 28 वर्षीय लक्ष्मण उरांव के रूप में की गई है. लोगों ने इसकी सूचना नावकोठी पुलिस को दी.थानाध्यक्ष दिनेश कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर हत्या के कारण की तहकीकात शुरू कर दी। गौरतलब हो कि आको सिंह के चिमनी पर हुए इस तरह की घटना से पुनः क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस पुलिस लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की भेजने की तैयारी में जुटी हुई थी। वही इस घटना के संबंध में पुलिस पदाधिकारी ने बताया है की गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अजय शास्त्री