LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Crime In Begusarai: बेगूसराय में गोलीबारी से कोहराम, एक को लगी गोली, अफरा तफरी का माहौल

बेगूसराय में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई है। वही इस गोलीबारी के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

Firing
बेगूसराय में गोलीबारी- फोटो : Reporter

Crime In Begusarai: बेगूसराय में एक रास्ते के विवाद को लेकर दो समूहों के बीच हिंसक झड़प और गोलीबारी की घटना हुई है। इस गोलीबारी के परिणामस्वरूप क्षेत्र में भय का माहौल उत्पन्न हो गया है। इस संघर्ष में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका उपचार बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहन एघु तिलक टोला में हुई। इस संबंध में अमूल दास ने बताया कि उनके घर के सामने रास्ता बनाया जा रहा था, तभी पड़ोसी ने आकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। 

उन्होंने कहा कि जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो नाराज होकर पड़ोसियों ने पहले मारपीट की और फिर किसी अपराधी को बुलाकर गोलीबारी की। अमूल दास ने यह भी बताया कि पड़ोसी ने जबरन आकर गाली-गलौज की और फिर मारपीट की।

इस गोलीबारी के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। वहीं इस घटना के बाद लोगों के बीच दहशत उत्पन्न हो गयाफिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मुफस्सिल थाना पुलिस को दी। मौके पर मुफस्सिल थाने के पुलिस पहुंचकर पूरी मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

रिपोर्ट- अजय शास्त्री