LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News: बेगूसराय में 15 दिनों से लापता महिला की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

गूसराय में एक महिला की निर्मम तरीके से हत्या कर शव को बोरे में बंद कर पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया। इस महिला की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैली गई।वहीं मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Bihar News

Bihar News: बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र के सीतारामपुर दियारा में एक महिला की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान सीतारामपुर गांव निवासी जुगी महतो की पत्नी सीता देवी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, सीता देवी पिछले 15 दिनों से लापता थी। उनके पति जुगी महतो ने मटिहानी थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि, पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली।शनिवार को सीतारामपुर दियारा में एक पानी भरे गड्ढे से एक बोरा बरामद हुआ। बोरे के अंदर सीता देवी का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जुगी महतो ने आरोप लगाया है कि गांव के ही एक व्यक्ति से जमीनी विवाद चल रहा था और उसने ही उनकी पत्नी की हत्या कर शव को फेंका है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

रिपोर्ट- अजय शास्त्री