LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

BIHAR CRIME - साले ने की जीजा की हत्या, घर में घुसकर हथौड़े से पीट-पीटकर मार डाला, परिवार के सदस्यों को किया घायल

BIHAR CRIME - वहशी बने साले ने अपने जीजा की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस दौरान आरोपी साले ने घर में तोड़फोड़ भी की, वहीं परिवार के सदस्यों के साथ भी मारपीट की। फिलहाल, मामले की जांच में पुलिस जुट गई है.

BIHAR CRIME - साले ने की जीजा की हत्या, घर में घुसकर हथौड़े
जीजा की साले ने की हत्या- फोटो : ajay shastri

BEGUSARAI - बेगूसराय में अपराधियों ने सोए अवस्था में ट्रक मैकेनिक की लोहे की हथौड़े से पीट पीटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। बताया गया कि अपराधियों ने घर में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया है। घर में भी तोड़फोड़ किया। जबकि इसका विरोध पुत्र किया तो अपराधियों ने उसे पर भी जानलेवा हमला कर दिया। हमला करने वाला रिश्ते में मृतक के चचेरा साला लगता है। इस हत्या के बाद परिजनों मे कोहराम मच गया। 

 घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के पचवीर गांव की है। मृतक मैकेनिक की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के पचवीर गांव वार्ड 13 के रहने वाले अलाउद्दीन का 58 वर्षीय पुत्र इफ्तिखार के रूप में हुई है। इस घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि घर में 14 जनवरी को पिताजी सोए हुए थे तभी अपराधी घर में घुस गया और लोहे के हथौड़े से सिर प्रहार एवं ईट पत्थर से पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराई जहां इलाज क्रम में आज उसकी मौत हो गई है। 

उन्होंने बताया कि पहले भी अपराधियों के द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दिया था। लेकिन इसकी शिकायत पुलिस को दिए थे। लेकिन इसके बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई है। जिसके कारण से आज अपराधियों ने घर में घुसकर लोहे के हथौड़े से पीट-पीट कर हत्या कर दी। उन्होंने बताया है कि जब इसका विरोध हम लोग किया तो मेरे ऊपर भी जानलेवा हमला किया साथी साथ घर में भी जमकर तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया है। 

फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को दी है। मौके पर साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

NSIT
Nsmch

REPORT - AJAY SHASTRI