LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : प्रेमिका को अश्लील फोटो और वीडियो दिखाकर प्रेमी करता था ब्लैकमेल, परेशान युवती ने फांसी का फंदा लगाकर की ख़ुदकुशी

Bihar News : बॉयफ्रेंड के ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवती ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है...पढ़िए आगे

Bihar News : प्रेमिका को अश्लील फोटो और वीडियो दिखाकर प्रेमी
युवती ने की ख़ुदकुशी - फोटो : AJAY SHASTRI

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड से तंग आकर गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस आत्महत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। यह बात गांव में चर्चा का विषय बन गया है। पूरा मामला बछवारा थाना क्षेत्र के रसीदपुर गांव की है। 

मृत लड़की की पहचान समस्तीपुर जिले की रहनेवाली उजाला कुमारी के रूप में की गई है जो कि अपने मौसेरी बहन के यहां रहकर पढ़ाई करती थी। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि उजाला कुमारी को एक लड़के से मोहब्बत था। उन्होंने बताया है कि लड़का के द्वारा अश्लील फोटो और वीडियो को लेकर उसको लगातार ब्लैकमेलिंग किया जाता था। 

उन्होंने बताया कि उजाला कुमारी को उसके बॉयफ्रेंड के द्वारा दबाव देकर शादी करने के लिए कहा जाता था। लेकिन उजाला कुमारी हमेशा शादी करने से इंकार करती थी। लेकिन बॉयफ्रेंड के द्वारा उसे फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाती थी। इसी से अजीज होकर उजाला कुमारी ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। 

फिलहाल इस मौत के बाद स्थानीय लोगों ने बछवारा थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर बछवारा थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। हालांकि उजाला कुमारी की मौत के बाद इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

NSIT
Nsmch

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट