LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Police : बिहार एसटीएफ ने पचास हजार के ईनामी कुख्यात बदमाश को दबोचा, बेगूसराय में अवैध आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार

कुख्यात अपराधियों के खिलाफ बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई जारी है. बुधवार को बेगूसराय में कई गंभीर अपराधों का मामलों में वांछित एक इनामी को गिरफ्तार करने में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की. उस पर 50 हजार का इनाम था.

Bihar STF
Bihar STF- फोटो : news4nation

Bihar Police : बिहार एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पचास हजार का ईनामी कुख्यात वांछित अपराधी दिलखुश उर्फ रजनीश उर्फ खुशदील को अवैध आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया है. वांछित अपराधी बेगूसराय जिला का रहने वाला है.  


पुलिस ने बताया कि बुधवार को बिहार एस०टी०एफ० की विशेष टीम एवं बेगूसराय जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को बेगूसराय के छौराही थाना क्षेत्र से अवैध आग्नेयास्त्र के साथ छापामारी कर गिरफ्तार किया गया.

Diarch GO


एसपी मनीष ने बताया कि पचास हजार का ईनामी कुख्यात दिलखुश जिले के बीरपुर थानाक्षेत्र के साहूरी  का रहने वाला है.  उसके पास से पुलिस को 1 देशी पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस और एक बाईक मिला है. आरोपी के खिलाफ बेगूसराय जिला के विभिन्न थानों में हत्या, डकैती, रंगदारी एवं आर्म्स एक्ट सहित कई कांड दर्ज है. 


बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट