LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News - पिकअप से कुचल कर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News - बेगूसराय में तेज रफ्तार पिकअप ने एक युवक को कुचल दिया। जिससे युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

रफ्तार का कहर
रफ्तार का कहर- फोटो : SOCIAL MEDIA

Bihar News - बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में तेज रफ्तार पिकअप ने एक युवक को कुचल दिया। जिससे युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के पिपरा देवस के पास की है। मृतक की पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र के नया टोला पिपरा देवस के रहने वाले गंगा महतो का 22 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार के रूप में की गई है। 

इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि सनी कुमार पिपरा देवस स्थित जिओ पेट्रोल पंप के समीप किसी का इंतजार कर रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार पिकअप  ने उसे कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। इस हादसे में सन्नी कुमार की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर मिलते  ही परिजनों में कोहराम मच गया।

 घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने फुलवरिया थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची फुलवरिया थाने पुलिस ने  शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

 बेगूसराय अजय शास्त्री की रिपोर्ट