LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News: बेगूसराय में प्रसव के दौरान महिला की मौत, लापरवाही का आरोप, हंगामा

बेगूसराय में नावकोठी थाना क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला की प्रसव के दौरान मौत हो गई है। इस घटना के बाद परिजनों ने डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

प्रसव के दौरान महिला की मौत
प्रसव के दौरान महिला की मौत- फोटो : Reporter

Bihar News: बेगूसराय में नावकोठी थाना क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला की प्रसव के दौरान मौत हो गई है। इस घटना के बाद परिजनों ने डॉक्टर और नर्स पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया है।मृतक महिला की पहचान पहसरा वार्ड नंबर 10 निवासी लाल बबलू यादव की पत्नी लुखिया देवी के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि पिछले तीन दिनों से महिला प्रसव पीड़ा से पीड़ित थी और उसे नावकोठी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था।

परिजनों के अनुसार, बीती रात महिला की तबीयत बिगड़ने पर जब उन्होंने डॉक्टर और नर्स को सूचित किया तो उन्हें इलाज के लिए पैसे मांगे गए। इसके बाद भी देर से इलाज मिलने के कारण महिला की हालत बिगड़ती गई। अंततः उसने एक पुत्र को जन्म दिया, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।

परिजनों का मानना है कि अगर समय पर उचित इलाज मिलता तो महिला की जान बचाई जा सकती थी। इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र में जमकर हंगामा किया और शव को गेट के सामने रखकर डॉक्टर और नर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही, मृतक परिवार को मुआवजा देने की भी मांग की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना नावकोठी थाना पुलिस को दी है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और लोगों को शांत कराने का प्रयास कर रही है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अजय शास्त्री