LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News: बेगूसराय में बंद घर में चोरी, चोरों ने जेवर और कैश पर किया हाथ साफ, बछवारा में 10 लाख से अधिक के मोबाइल की चोरी

बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र में एक घर में लाखों की संपत्ति की चोरी हुई है. चौंकाने वाली बात यह है कि चोरों के द्वारा न सिर्फ चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है, बल्कि चोरी के बाद घर के सामान को भी नुकसान कर दिया गया है.

Thieves washed their hands
चोरों ने किया हाथ साफ- फोटो : Reporter

Bihar News:  बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज चोरी की घटना सामने आई है। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 19 में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लगभग 5 लाख रुपये के जेवर, नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिए हैं। वहीं  बेटी की शादी के लिए घर में रखा गहना जेवर सोना चांदी कपड़ा बर्तन इत्यादि सहित सभी सामान लेकर चोर मौके से फरार हो गए। 

पीड़ित गाजिया सुल्ताना ने बताया कि वह अपनी बेटी की शादी में 13 नवंबर को मायके गई थीं। 17 नवंबर को वापस लौटीं तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और सभी कमरों का सामान बिखरा पड़ा है। घर में रखा सोना (4 भरी), चांदी (10 भरी), एक हीरा का नोज पिन, नए कपड़े, बर्तन और 10 हजार रुपये की नकदी गायब थी।

Diarch GO


गाजिया के पति मोहम्मद शाकिर विदेश में मजदूरी करते हैं। चोरी की इस घटना से परिवार सदमे में है।गाजिया शादी समारोह में घर बंद करके गई थी। तभी चोरों ने घर के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।

NSIT
Nsmch

बलिया थानाध्यक्ष रामकुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। बता दें बलिया थाना क्षेत्र में जाड़े का मौसम आते ही चोरी की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो जाती है। 

तो वहीं बेगूसराय जिले के बछवारा थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक इन दिनों चरम पर है और ग्रामीण के साथ-साथ बछवाड़ा बाजार के दुकानदार भी लगातार इसके शिकार हो रहे हैं । इसी कड़ी में बीती रात भी चोरों ने अंकुश पे फोन नामक एक दुकान में तकरीबन 10 लाख से अधिक के मोबाइल की चोरी की साथ ही साथ चालीस हजार नगद भी निकाल लिया। दुकानदार संतोष कुमार ने बताया कि बीती रात वह अपने दुकान को बंद करके घर गए थे और जब सुबह अपने दुकान को खोलने के लिए पहुंचे तो उन्होंने देखा कि पीछे से सीमेंट चादर की छत को चोरों ने काट दिया था और बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। स्थानीय दुकानदारों का आरोप है कि पिछले एक महीने में तकरीबन एक दर्जन से अधिक दुकानों में चोरी की घटना हुई है। बावजूद इसके प्रशासन हाथ पर हाथ देकर बैठी है।सूचना देने के बावजूद भी प्रशासन के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है इससे चोरों का मनोबल चरम पर है और लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। आक्रोशित लोगों ने बछवारा समसा पथ को भी जामकर अपना आक्रोश व्यक्त किया है। इस घटना के बाद लोगों ने पुलिस खिलाफ भी जमकर हंगामा कर रहे हैं। वहीं लोगों ने सड़क भी जाम कर दिया है। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने ब थाना पुलिस को दी।मौके पर बछबाड़ा थाने के पुलिस पहुंचकर लोगों को शांत करने में लगे हुए हैं। वहीं इस घटना के संबंध में बचपन थाना अध्यक्ष विवेक भारती ने बताया है कि एक मोबाइल दुकान में चोरी हुई है। उन्होंने बताया है कि पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

रिपोर्ट- अजय शास्त्री