LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar News: भारी मात्रा में गांजा और हथियार बरामद, दो कुख्यात को पुलिस ने धर दबोचा

सुबह-सुबह अपराधियों के द्वारा बस स्टैंड के पास हुआ जुआ खेल रहा था। जुआ खेलने के दौरान एक अपराधी अपना पैसा हार गया और इसी से नाराज होकर अपराधी ने पिस्तौल निकाल कर जान से मारने की धमकी दे डाली।

Bihar News:  भारी मात्रा में गांजा और हथियार बरामद, दो कुख्य

Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह दो कुख्यात अपराधियों को पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा और हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी नगर थाने के पुलिस ने बस स्टैंड के पास से की है।


बताया जा रहा है कि सुबह-सुबह अपराधियों के द्वारा बस स्टैंड के पास हुआ जुआ खेल रहा था। जुआ खेलने के दौरान एक अपराधी अपना पैसा हार गया और इसी से नाराज होकर अपराधी ने पिस्तौल निकाल कर जान से मारने की धमकी दे डाली। जैसे ही हथियार अपराधियों के द्वारा निकाला गया।

 वैसे ही मौके पर काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। और लोग इधर-उधर भागने लगे। वहीं कुछ लोग अपना साहस का परिचय देते हुए दोनों अपराधी को खदेड़ कर पकड़ लिया। तभी इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने नगर थाना पुलिस को दी। 

NSIT
Nsmch

मौके पर नगर थाने की पुलिस पहुंची जब दोनों अपराधी की तलाशी ली गई तो दोनों अपराधी के पास से भारी मात्रा में गांजा और हथियार भी बरामद किया। फिलहाल इस घटना की देखने के लिए घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ लग गई। वहीं पुलिस ने उसे भीड़ से दोनों अपराधी को हिरासत में लेकर नगर थाना लाई जहां दोनों अपराधी से पूछताछ की जा रही है।

रिपोर्ट- अजय शास्त्री