LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Crime in Bihar: बेगूसराय में तिलक समारोह में दबंगों का उत्पात, पत्थर के कूच कर युवक की हत्या

बेगूसराय में दबंगों का दबंगई एक बार फिर देखने को मिली है। दबंगों ने तिलक समारोह में घुसकर जमकर बबल किया। विरोध करने पर एक युवक को पीट-पीटकर हत्या कर दी।

rampage of bullies
दबंगों का उत्पात- फोटो : Reporter

Crime in Bihar: बेगूसराय जिले के बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा पंचायत 1 में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां एक तिलक समारोह में दबंगों ने घुसकर उत्पात मचाया और विरोध करने पर एक युवक की हत्या कर दी।मृतक युवक की पहचान बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा 1 पंचायत निवासी रंजीत राय के पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है। मनीष कुमार कंपटीशन की तैयारी कर रहा था।

पीड़ित परिवार के अनुसार, बीती रात उनके घर पर तिलक समारोह चल रहा था। तभी गांव के ही कुछ दबंग युवक आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने दुकान को तोड़ा और मनीष कुमार को ईंट-पत्थर से पीट-पीटकर मार डाला।

इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई वहीं मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा पंचायत 1 की है। मृतक युवक की पहचान बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा 1 पंचायत के रहने वाले रंजीत राय का पुत्र मनीष कुमार के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में मृतक के पिता रंजीत राय ने बताया है कि बीती रात अपने भाटिया का तिलक समारोह चल रहा था। तभी गांव के ही दो युवक आया और उसे तिलक समारोह में गाली गलौज और बवाल करने लगा। उन्होंने बताया कि इस गाली गलौज और बवाल का विरोध किया तो इसी से नाराज होकर दबंगों ने पहले मेरे दुकान को तोड़फोड़ कर रहा था जब इसका विरोध किया गया तो इसी से नाराज होकर दबंगों ने ईटा पत्थर से मेरे पुत्र को पीट-पीटकर हत्या कर दी। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है वही शादी का खुशी गम में मौत के बाद तब्दील हो गया। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है 

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक आरोपी को हिरासत में लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अजय शास्त्री