LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News: बूढ़ी गंडक नदी से बरामद हुआ छात्रा का शव, लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी

Bihar News: बूढ़ी गंडक नदी से छात्रा का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.परिजनों का आरोप है कि कुछ लोगों ने अंकिता की हत्या कर दी और फिर उसके शव को नदी में फेंक दिया.

Sensation in the area due to finding dead body
शव मिलने से इलाके में सनसनी- फोटो : Reporter

Bihar News: बेगूसराय के बीरपुर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना में 15 वर्षीय अंकिता कुमारी का शव बूढ़ी गंडक नदी में मिला है। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

18 नवंबर को अंकिता की मां घर से रिश्तेदार के यहां गई थी। घर लौटने पर उन्होंने अंकिता को फंदे से लटका हुआ पाया। परिजनों का आरोप है कि कुछ लोगों ने अंकिता की हत्या कर दी और फिर उसके शव को नदी में फेंक दिया।छात्रा की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। जबकि छात्रा की शव बूढ़ी गंडक नदी के पानी से मिलने के बाद लोगों की काफी भीड़ लग गई है। घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गोरियारी बूढी गंडक नदी की हैं। वहीं मृत छात्रा कि पहचान सिकरौला वार्ड नंबर 16 के रहने वाली स्वर्गीय सुरेंद्र पासवान की 15 वर्षीय पुत्री अंकिता कुमारी के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि 18 नवंबर को अंकित की मां अपने घर से रिश्तेदार के यहां मिलने के लिए गई थी। तभी वह घर में अकेली थी। उन्होंने बताया है कि जब अंकित की मां 5:00 बजे शाम में घर पहुंची तो वह घर में ही फंदे से लटका हुआ मिला। इस दौरान परिजनों ने बताया है कि किसी ने उसकी हत्या कर शव फंदे से लटका दिया। उन्होंने यह भी बताया है कि घर के ही कुछ लोगों ने जबरन शव को बूढ़ी गंडक नदी के पानी में फेंक दिया। उन्होंने बताया है कि सबको पानी में फेंकने के बाद सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गया है। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि आखिर अंकित कुमारी को किस परिस्थिति में मौत हुई है। 

Diarch GO

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों से पर्दा हट पाएगा। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अंकिता के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।अंकिता सिकरौला वार्ड नंबर 16 की रहने वाली थी और गांव के स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ती थी।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अजय शास्त्री