LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar Crime - बेगूसराय में बेलगाम अपराधियों का तांडव जारी , दिनदहाड़े युवक को मारी गोली

Bihar Crime - बेगूसराय जिले में पुलिस के द्वारा सुरक्षा के तमाम दावे के बीच बेलगाम अपराधियों का तांडव जारी है।शुक्रवार को तेघड़ा थाना क्षेत्र के बजलपुरा में दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने पीछा करके गोलू कुमार की हत्या कर दी।

 दिनदहाड़े युवक को मारी गोली
दिनदहाड़े युवक को मारी गोली- फोटो : अजय शाश्त्री

Begusarai - बेगूसराय जिले में बेलगाम अपराधियों का तांडव जारी है। शुक्रवार को तेघड़ा थाना क्षेत्र के बजलपुरा में दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने पीछा करके गोलू कुमार की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक गोलू कुमार के दादी का द्वादश कर्म था और इसी के लिए वह बाजार से सामान लाने एवं लोगों को आमंत्रित करने के लिए गया था । और जब वह वापस लौट रहे थे उसी क्रम में घात लगाए पांच की संख्या में अपराधियों ने पहले उनका पीछा किया और तत्पश्चात बजलपुरा के समीप ही गोली मार दी । 

 आनन फानन में परिजनों के द्वारा उन्हें निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था लेकिन कुछ ही समय पश्चात गोलू कुमार की इलाज के क्रम में मौत हो गई थी । वहीं घटना को लेकर  बताया जा रहा है कि गोलू कुमार के पास किसी अपराधी का हथियार के साथ बनाया हुआ वीडियो था और इस बात की जानकारी अपराधियों तक पहुंच चुकी थी इसी वजह से उसकी हत्या की गई है ।

 हालांकि पुलिस के द्वारा अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है । तेघड़ा के डीएसपी डॉक्टर रविंद्र मोहन प्रसाद ने बताया कि पुलिस  हर बिंदु पर जांच कर रही है अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर पूरा माजरा क्या है ।

लेकिन पिछले 24 घंटे के दौरान दो महिला समेत तीन लोगों की हत्या एवं एक महिला के घायल होने से बेगूसराय की पुलिस सवालों के घेरे में है तथा लोग पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहे हैं।

NSIT
Nsmch

बेगूसराय से अजय शाश्त्री की रिपोर्ट