LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Crime News : बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर भतीजे ने गला दबाकर की चाचा की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Bihar Crime News : बेगूसराय में भतीजे ने अपने ही चाचा की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है। वहीँ मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है...पढ़िए आगे

Bihar Crime News : बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर भतीजे ने
भतीजे ने की चाचा की हत्या - फोटो : AJAY SHASTRI

BEGUSARAI : बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर भतीजे ने अपने ही चाचा को निर्मम तरीके से पहले गला घोट दिया। उसके बाद पीट-पीट कर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला बखरी थाना क्षेत्र के महादेव चक गांव की है। बताया जा रहा है कि भतीजे ने अपने चाचा को पहले गमछे से गला घोंटा। इसके बाद पीट-पीट कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। 

मृतक व्यक्ति की पहचान सुर्य नारायण महतो के रूप में हुई है। वह अपने घर में खाना खा रहे थे। तभी उनका भतीजा पहुंचा और जमीन सर्वे के लिए नापी में चलने की बात कही। सुर्य नारायण महतो जमीन पर पहुंचे। इस दौरान सुर्य नारायण महतो ने अपने भतीजा को कहा कि इस जमीन में तीनों भाइयों का हिस्सा होगा। जिस पर भतीजा महेंद्र महतो और अन्य लोगों ने कहा कि उस जमीन की जोत वह करते हैं। इसलिए दो भाइयों में ही बंटेगा। इसी को लेकर विवाद शुरू हो गया। 

Diarch GO

आरोप है कि सुर्य नारायण महतो ने विरोध किया तो गमछा से फांसी लगाकर और मारपीट कर उनकी हत्या कर दी गई। उसकी मौत मौके पर हो ही गई। हालांकि परिजनों के द्वारा सूर्य नारायण महतो को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बखरी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। घटना की सूचना बखरी थाना पुलिस को दी गई। बखरी थाना पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। वहीं हत्या की वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। 

जमीन विवाद को लेकर हत्या की घटना से लोग दहशत में हैं। फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।

NSIT
Nsmch

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट