LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar News : बेगूसराय पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, एससी एसटी मामले में फरार आरोपी के घर चिपकाया इश्तेहार

Bihar News : बेगूसराय पुलिस ने एससी एसटी मामले में फरार आरोपी पर बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने आरोपी के घर जाकर इश्तेहार चिपकाया है...पढ़िए आगे

Bihar News : बेगूसराय पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, एससी एसटी मा
पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार - फोटो : AJAY SHASTRI

BEGUSARAI : बेगूसराय पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। जहां मारपीट और एससी एसटी के मामले में आरोपी के घर ढोल बाजे बजाकर इश्तेहार चिपकाने का काम किया। इस दौरान लोगों की काफी भीड़ लग गई। 

आपको बताते चले कि भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रसलपुर गांव निवासी स्व0 रामनरेश झा के पुत्र केशव कुमार उर्फ मोनू के ऊपर रसलपुर गांव निवासी चौकीदार अमरजीत पासवान ने पिछले दिनों थाने में आवेदन देकर जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद से ही आरोपी युवक फरार चल रहा है। इसको लेकर फरार आरोपी के घर पुलिस ने कुर्की जब्ती का इश्तेहार चिपकाया है। 

इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि न्यायालय से इश्तेहार लेने के बाद थाना में पदस्थापित एएसआई अमित कुमार अपने पुलिस बल के साथ रसलपुर निवासी स्व रामनरेश झा के पुत्र केशव कुमार उर्फ मोनू के घर ढ़ोल बजवाकर इश्तेहार चिपकाया। पुलिस के द्वारा आरोपित के घर इश्तेहार चिपकाने के बाद उसके परिजन तथा आसपास के लोगों को उसे न्यायालय में आत्मसमर्पण करने के लिए प्रेरित करने को कहा। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि थाने में दर्ज कांड संख्या 193/24 में रसलपुर निवासी चैकीदार अमरजीत कुमार ने थाने में आवेदन देकर जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा है।  जिसे न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार तामिला कराया गया है।

NSIT
Nsmch

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट