LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Begusarai News - भ्रष्टाचार और बहाली में धांधली के विरोध में योग प्रशिक्षको का अनशन और आत्मदाह की चेतावनी,प्रशासन ने गंभीरता से विचार करने का दिया अश्वाशन ,मामला हुआ शांत

Begusarai News - बेगूसराय में योग प्रशिक्षक चयन में भ्रष्टाचार और बहाली में धांधली के विरोध में योग प्रशिक्षको ने अनशन और आत्मदाह की चेतावनी दी । जिसके बाद प्रशासन ने गंभीरता से विचार करने का अश्वाशन दिया। जिसके बाद मामला शांत हुआ ।

बहाली में धांधली का विरोध
बहाली में धांधली का विरोध - फोटो : अजय शास्त्री

Begusarai News - बेगूसराय में योग प्रशिक्षक चयन में जिला स्वास्थ्य समिति बेगूसराय के द्वारा भ्रष्टाचार और बहाली में धांधली का आरोप लगाकर योग प्रशिक्षकों के द्वारा सामूहिक अनशन सह सामूहिक आत्मदाह करने का निर्णय लिया गया है। वहीं आत्मदाह की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया और जिला प्रशासन ने एक मजिस्ट्रेट बहाल कर जांच करने का आदेश दिया हैं। आनन फानन में मजिस्ट्रेट की टीम घटनास्थल पर जांच करने के लिए पहुंचे जहां अनशन और आत्मदाह करने वाले लोगों को काफी समझाया है। यह अनशन और आत्मदाह का प्रयास बेगूसराय के हड़ताली चौक पर योग प्रशिक्षक को के द्वारा किया जा रहा है। 

दूसरे लोगों को बहाल कर दिया गया

इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि 2013 से 2023 तक जिले के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में अनवरत निशुल्क सेवा जिला स्वास्थ्य समिति बेगूसराय द्वारा लिया गया। इसी बीच जिला स्वास्थ्य प्रशासन सभी योग प्रशिक्षकों को आश्वासन देते रहे की सरकारी आदेश आने पर आप लोगों को ही सरकारी जॉब दिया जाएगा। उन्होंने बताया है कि जब इस विभाग में योग प्रशिक्षण के रूप में बहाली किया गया तो पैसे के बल पर हम लोगों के जगह दूसरे लोगों को बहाल कर दिया गया।

बहाली में काफी गड़बड़ी करने का लगाया आरोप  

उन्होंने बताया है कि स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार का आलम चरम पर है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा बहाली में काफी गड़बड़ी किया। उन्होंने बताया है कि कई बार इसकी लिखित सूचना दिया गया। लेकिन इसके बावजूद भी जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कोई तरह का आश्वासन नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि हम लोगों से लगातार योग प्रशिक्षण के रूप में काम करवाया गया। आखिरकार जब बहाली हुआ तो हम लोगों के जगह पैसे के बल पर दूसरे लोगों को बहाली कर लिया गया। उन्होंने बताया है कि गड़बड़ी बहाली के विरोध में आज हम लोगों ने सामूहिक तरीके से अनशन सह आत्मदाह करने का निर्णय लिया है।  इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जैसे ही आत्मदाह की खबर मिली वैसे ही आनन फानन में आकर बैठे हुए अनशन पर लोगों को समझा बूझकर अनशन को समाप्त किया है। उन्होंने बताया है कि इसकी प्रक्रिया हम हम लोगों के द्वारा जांच कर शुरू कर देंगे। फिलहाल अनशन आत्मदाह की  कार्यक्रम समाप्त हो गया । 

 बेगूसराय से अजय शाश्त्री की रिपोर्ट