LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Begusarai News - बेगूसराय में सड़क हादसे में जख्मी युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Begusarai News - बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। इस मामले को लेकर मृतक की पहचान ने बताया कि मृतक अपने घर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जबरदस्त धक्का मार द

 सड़क हादसे में युवक की मौत
सड़क हादसे में युवक की मौत- फोटो : अजय शाश्त्री

Begusarai News -  बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के मैदा बभनगमा की है। मृत युवक की पहचान बीरपुर थाना क्षेत्र के मैदा बभनगमा के निवासी मोहम्मद अफरोज के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि 9 नवंबर को मोहम्मद अफरोज अपने घर जा रहा था। 

तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जबरदस्त धक्का मार दिया। जिससे मोहम्मद अफरोज गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज क्रम में आज उसकी मौत हो गई है। फिलहाल इस घटना की सूचना परिजनों के द्वारा वीरपुर थाना पुलिस को दी गयी। मौके पर वीरपुर थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी गई है।

बेगूसराय  से अजय शाश्त्री की रिपोर्ट