LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

BEGUSARAI CRIME - शराब सेवन से युवक की मौत पर भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, आरोपी के घर में जमकर की तोड़फोड़, पुलिस पर लगाया शराब बेचवाने का आरोप

BEGUSARAI CRIME – मुफस्सिल थाना इलाके में जहरीली शराब पीकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके बाद आरोपी के घर में ग्रामीणों ने आरोपी के घर में जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस सिर्फ मूकदर्शक बनी रही।

BEGUSARAI CRIME - शराब सेवन से युवक की मौत पर भड़का ग्रामीणो
जहरीली शराब पीने से युवक की मौत।- फोटो : ajay shastri

BEGUSARAI - बेगूसराय में एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। वही इस मौत बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं परिजनों का कहना है कि जहरीली शराब पीने से इसकी मौत हुई है। इस मौत से नाराज ग्रामीणों ने आरोपी के घर में जमकर तोड़फोड़ की है। इस दौरान एक घंटे तक ग्रामीणों ने हंगामा किया। जबकि पुलिस सिर्फ मूकदर्शक बनी रही।

यह पूरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जीनेदपुर गांव की है। मृतक व्यक्ति की पहचान जिनेदपुर गांव के रहने वाले जीवन शाह के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों बताया कि आज जीवन शाह जहरीली शराब पीकर घर आया था। 

परिजनों बताया है कि अचानक बेहोश होकर गिर गया। बेहोश होने के बाद थोड़ी देर के अंदर ही तरफ तरफ कर जीवन शाह की मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया। 

लोगों का कहना है कि यह लगातार इस एरिया में शराब बेचने का काम चलता है। लोगों ने साफ तौर से आरोप लगाया है कि इस इलाके में हर घर में शराब जहरीले बनता है और लोग लगातार सेवन करता है लेकिन पुलिस को सूचना देने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं करती है जिससे लोगों में काफी नाराजगी देखी गई है। 

NSIT
Nsmch

फिलहाल इस घटना के बाद मुफस्सिल थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बूझाकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। 

इस घटना के संबंध में पुलिस पदाधिकारी ने बताया है कि सूचना मिली है कि एक व्यक्ति की मौत हो गई है फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

report - ajay shastri