LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Begusarai Crime News - बेगूसराय में उधार का पैसा नहीं लौटाने पर दोस्त को मारा चाकू, जांच में जुटी पुलिस

Begusarai Crime News - बिहार के बेगूसराय में में पैसे के लेनदेन में उधार दिया हुआ पैसा नहीं लौटाने के कारण दोस्त ने ही दोस्त को गोली मार कर घायल कर दिया ।

 दोस्त को मारा चाकू
दोस्त को मारा चाकू- फोटो : अजय शाश्त्री

Begusarai - बेगूसराय में एक बार फिर दोस्ती जैसा पवित्र रिश्ता पैसों को लेनदेन के कारण कलंकित हो गया है। जहां पैसे की लेनदेन के कारण ही दोस्त ने अपने ही दोस्त को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका  इलाज चल रहा है। 

 घटना को लेकर  बताया जा रहा है कि रुपया के लेनदेन में ही दोस्त ने दोस्त को गोली मार कर घायल कर दिया  है। घटना चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव की है। घायल युवक की पहचान चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव के रहने वाले संजीव कुमार के पुत्र चीकू कुमार के रूप में की गई है। 

इस घटना के संबंध में घायल चीकू  ने बताया है कि मेरे दोस्त का रुपया बकाया था। घायल ने  बताया कि जब हम उधर से लौट कर आ रहे थे।तभी दोस्तों के द्वारा ही गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। फिलहाल घायल अवस्था में उसे जगह से चीकू को उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है।

 फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने चकिया थाना पुलिस को दी है। मौके पर चकिया थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

NSIT
Nsmch

बेगूसराय से अजय शाश्त्री की रिपोर्ट