LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Begusarai Crime News - बेगूसराय पुलिस ने मारपीट और फायरिंग मामले को लेकर की कार्रवाई, नाबालिग सहित दो आरोपियों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

Begusarai Crime News - बेगूसराय पुलिस ने कमाल थाना क्षेत्र के गोविंदपुर नवटोलिया में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट एवं फायरिंग के मामले में एक नाबालिग सहित दो अपराध कर्मी को हथियार एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी बलिया डीएसपी

फायरिंग मामले को लेकर कार्रवाई
फायरिंग मामले को लेकर कार्रवाई- फोटो : अजय शाश्त्री

Begusarai  - बेगूसराय पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के गोविंदपुर नवटोलिया में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट एवं फायरिंग के मामले में एक नाबालिग सहित दो अपराध कर्मी को हथियार एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी बलिया डीएसपी नेहा कुमारी के द्वारा दिया गया।  

बलिया डीएसपी  ने बताया

इस संबंध में जानकारी देते हुए बलिया डीएसपी नेहा कुमारी ने बताया कि साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के गोविंदपुर नवटोलिया ग्राम में दो पक्षों के बीच मारपीट एवं फायरिंग की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। जिसकी गुप्त सूचना साहेबपुर कमाल थाना की पुलिस को मिली। वहीं इसके बाद सूचना प्राप्त होते ही अविलंब त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार एवं पुलिस अवर निरीक्षक राघव कुमार सिंह व सशस्त्र बल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गोविंदपुर स्थित नवटोलिया गांव पहुंचकर मौके से दो अपराधकर्मी को एक राइफल एवं दो जिंदा कारतूस समेत एक खोखा के साथ एक नाबालिग सहित दो अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के गोविंदपुर नवटोलिया ग्राम निवासी योगेंद्र यादव का पुत्र राजकुमार यादव दूसरे की पहचान अरुण यादव का पुत्र सिंटू कुमार के रूप में बताया गया है। वहीं उन्होंने कहा उक्त अपराधकर्मी के खिलाफ थाने में अग्रिम कार्रवाई किया जा रहा है।

बेगूसराय से अजय शाश्त्री की रिपोर्ट