LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Begusarai Crime News -नाबालिग गूंगी लड़की को हैवान ने बनाया हवस का शिकार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कर रही छापेमारी

Begusarai Crime News - बेगूसराय में एक नाबालिग गूंगी लड़की के साथ गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति ने बहला फुसलाकर ले जाकर रेप की घटना को अंजाम दिया है। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

गूंगी नाबालिग से रेप
गूंगी नाबालिग से रेप- फोटो : अजय शाश्त्री

 Begusarai Crime News - बेगूसराय से एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली खबर आ रही है। जहां एक नाबालिग गूंगी लड़की के साथ गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति ने बहला फुसलाकर ले जाकर रेप की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

खेत में ले जाकर दिया घटना को अंजाम  

पूरा मामला जिले के  मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर एक गांव की है। बताया जा रहा है की नाबालिक लड़की बोल नहीं सकती है। इसी का फायदा उठाकर गांव के ही रहने वाले व्यक्ति ने उसे पहले बहला फुसलाकर खेत में ले गया। जहां उससे रेप की घटना को अंजाम दिया है। हालांकि जब नाबालिक लड़की अपनी मां से इशारे में बताया तो उसकी मां जानकर हैरान हो गई। और आनन फानन में इसकी शिकायत मुफस्सिल थाना पुलिस को दी।

Diarch GO

सदर हेड क्वार्टर डीएसपी ने बताया

मौके पर मुफस्सिल थाने की पुलिस पहुंचकर नाबालिग लड़की को मेडिकल टेस्ट के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल भेजा जहां मेडिकल टेस्ट करवाया गया।इस घटना के संबंध में सदर हेडक्वार्टर डीएसपी रमेश प्रसाद ने बताया है कि मोहनपुर गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही व्यक्ति के द्वारा बहला फुसला कर ले जाकर रेप की घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया है कि इस घटना की सूचना नाबालिग लड़की के मां के द्वारा दी गई है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

बेगूसराय से अजय शाश्त्री की खबर