LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Accident in Begusarai: तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में मारा धक्का, एक की मौत, पांच घायल

तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में जबरदस्त धक्का मार दिया। इससे टेंपो पर सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

BIHAR NEWS
रफ्तार ने ली एक की जान- फोटो : Reporter

Accident in Begusarai: बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में जबरदस्त धक्का मार दिया। वहीं  टेंपो पर सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि टेंपो पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

सभी घायलों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के जीरोमाइल के पास की है। मृतक युवक की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के शालिग्राम वार्ड नंबर 7 के रहने वाले स्वर्गीय गोरख यादव का पुत्र धीरज कुमार के रूप में की गई है।

Diarch GO

 इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि धीरज कुमार खगड़िया से काम कर टेंपो पर सवार होकर अपने घर शालिग्राम गांव लौट रहे थे तभी जीरो माइल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में भीषण टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया है कि टेंपो पर सवार धीरज कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है।

 वहीं सभी घायलो को उस जगह से उठाकर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। फिलहाल धीरज की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को दी। 

NSIT
Nsmch

मौके पर साहेबपुर कमाल थाने पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

रिपोर्ट- अजय शास्त्री