LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar Teacher News: बिहार के एक 'प्रधानाध्यापक' ने ACS एस.सिद्धार्थ से क्या सवाल कर दिया ? जवाब मिला - बहुत अच्छा सुझाव...10 दिनों में वो पत्र जारी हो जाएगा

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने शिक्षा की बात कार्यक्रम की शुरूआत की है. इसके तहते वे शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी 10 महत्वपूर्ण सवालों के जवाब देंगे. प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर बेगूसराय के एक शिक्षक ने पहला सवाल किया.

Bihar teacher news, शिक्षा की बात, Education Committee in bi
शिक्षा विभाग के ACS एस.सिद्धार्थ- फोटो : Self

Bihar Teacher News: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने नई पहल की शुरूआत की है. प्रत्येक शनिवार को वे शिक्षा की बात कार्यक्रम करेंगे. इसके तहत 10 चुनिंदा प्रश्नों का जबाब देंगे.आज पहले दिन बेगूसराय के एक प्रधानाध्यापक के सुझाव से एस. सिद्धार्थ गदगद हो गए . शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने शिक्षा की बात के कार्यक्रम में कहा कि आपका सुझाव बहुत अच्छा है. आपके सुझाव पर हमलोग 10 दिनों में अमल करेंगे. 

शिक्षा की बात..डॉ. एस. सिद्धार्थ के साथ

बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है.स्कूलों में यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि बच्चों का पाठ्यक्रम समय से पूरा हो और संसाधनों की कमी के कारण उन्हें पढ़ाई में कोई रुकावट न आए। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ व्यवस्था सुधार की कोशिश में जुटे हैं. स्कूलों में सभी शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने में काफी हद तक सफळता भी मिली है. गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने को लेकर भी कोशिश जारी है. इसी कड़ी में अपर मुख्य सचिव ने इस दिशा में पहल करते हुए हर शनिवार को शिक्षा की बात कार्यक्रम की शुरूआत की है, जिसके तहत वे 10 चुनिंदा प्रश्नों का जबाब देंगे.एक प्रधानाध्यापक के पहले प्रश्न ने ही एस. सिद्धार्थ को गदगद कर दिया. 

बीहट के शिक्षक रंजन कुमार का था सुझाव

दरअसल, बेगूसराय जिले के बीहट सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक रंजन कुमार ने विद्यालय संचालन-प्रबंधन को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा बार-बार जारी आदेश को लेकर सवाल पूछा था. उन्होंने पूछा कि शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल संचालन-प्रबंधन को लेकर एकल नियमावली की बजाय भिन्न-भिन्न कार्यपालक आदेश जारी किए जाते हैं. इससे भारी परेशानी हो रही है. क्या विभाग एकीकृत विस्तृत नियामवली बनाने पर विचार कर रही है ?

बहुत अच्छा सवाल- 10 दिनों में जारी होगा एकीकृत पत्र

पहले सवाल का जवाब देते हुए अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने कहा कि आपका सुझाव बहुत अच्छा है, जितने भी गाईडलाईन हैं वो एकीकृत कर आप सभी शिक्षकों को उपलब्ध करा देंगे. 10 दिनों में यह व्यवस्था कर देंगे. आपका सुझाव बहुत अच्छा है. उन्होंने कहा कि हमने अलग-अलग गाइडलाइन निकाले हैं. लेकिन हमारी कोशिश होती है कि सभी गाईडलाइन में एकरूपता हो. हालांकि सभी गाईडलाइन में पिछले सभी पत्रों का उल्लेख रहता है. जो भी पत्र निर्गत होते हैं, उसे पीडीएफ फाइल में सभी शिक्षकों तक भेज देने का निर्देश है. हमलोगों ने आदेश दे रखा है. अब हमलोग सिंगल गाइडलाईन निकालने की कोशिश में हैं. 

NSIT
Nsmch