LATEST NEWS

  • Motihari EOU Raids
  • Bihar EOU Raid: बिहार में अहले सुबह EOU की रेड, BJP नेता के ठिकानों ताबड़तोड़ छापेमारी से

  • Patna Crime
  • Patna Crime News:पटना के VIP इलाके में चेन स्नैचिंग, सामान खरीदने निकली महिला को बनाया निशाना

  • Patna Traffic Diversions
  • Patna Traffic Update: पटना में मतगणना को लेकर बदली ट्रैफिक व्यवस्था, गोलघर-बांकीपुर समेत इन मार्गों पर रोक

  •  Bihar Crime: बिहार में सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक और थैली सुरक्षित मिलने से उलझी गुत्थी
  • Bihar Crime: बिहार में सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक और थैली सुरक्षित मिलने से उलझी

  • MLC Election Results 2026
  • MLC Election Results 2026: बिहार- यूपी समेत 4 राज्यों में MLC चुनाव की मतगणना जारी, 28 सीटों के

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा की ओर से आयोजित बिहार यात्रा का अंतिम चरण, बांका में उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- लोगों का भरोसा एनडीए पर, बिहार में होगी बड़ी जीत

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार यात्रा का मकसद है बिहार विस चुनाव में एनडीए की एक बार फिर जीत हो और सरकार बने। यात्रा के माध्यम से प्रदेश में जनहित में किये गये कार्यों से अवगत कराना है।

bihar News
बिहार यात्रा का अंतिम चरण- फोटो : Reporter

Bihar News: बिहार के लोग विपक्ष की बातों पर ध्यान नहीं देने वाले हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने बांका में कहा कि बिहार 2025 में NDA भारी मतों से चुनाव जीतने वाला है। विपक्ष चाहे जितना भी प्रयास करे, बिहार के लोग 2005 के पहले की स्थिति को याद करके सचेत रहते हैं। बिहार और केंद्र में NDA के नेतृत्व में विकास की गति तेज हो रही है, और आने वाले समय में बिहार और देश के लोग NDA पर विश्वास बनाए रखेंगे।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार यात्रा का मकसद है बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की एक बार फिर जीत हो और सरकार बने।  यात्रा के माध्यम से प्रदेश में जनहित में किये गये कार्यों से अवगत कराना और सरकार के पक्ष में माहौल बनाना है।  लोगों का फीडबैक लेना है और लोगों के साथ संवाद करना है।  यात्रा के बाद सभी फिडबैक के आधार पर बेहतर रणनीति बनायी जायेगी और अधिक से अधिक सीट से एनडीए सरकार को विधानसभा चुनाव में जीत दिलायेंगे।

उपेंद्र कुशवाहा ने बांका में कहा कि बिहार के लोग विपक्ष की बातों को नहीं मानने वाले हैं। उनका मानना है कि बिहार 2025 में NDA को भारी मतों से जीत दिलाएगा। विपक्ष चाहे जितना भी प्रयास करे, बिहार के लोग 2005 से पहले की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सजग हैं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा  बिहार संवाद यात्रा पर हैं और इसी क्रम में वे बांका पहुंचे। बता दें राष्ट्रीय लोक मोर्चा की ओर से आयोजित बिहार यात्रा का समापन बांका में हो जाएगा। 

रिपोर्ट- चंद्रशेखर भगत