Bihar News: बांका के बेलहर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली युवक की जान, एक घायल

सुल्तानगंज देवघर मुख्य मार्ग पर मुंगेर जिला के सीमा से सटे बेलहर थाना क्षेत्र के पसिया मोड के समीप संग्रामपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चपेट में आने से बाइक पर सवार दो युवकों में से एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

accident in Banka

Bihar News:  बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर स्थित पसिया मोड़ के समीप, एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

मृतक की पहचान राजू कुमार (20 वर्ष, पिता का नाम सोनाराम) के रूप में हुई है। घायल युवक की पहचान मिथुन कुमार (25 वर्ष, पिता का नाम छोटे राम) के रूप में हुई है। दोनों युवक पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के बहपुरा गांव के रहने वाले थे।

Diarch GO

घटना की सूचना मिलते ही बेलहर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है।

बेलहर डीएसपी राज किशोर कुमार ने बताया कि हादसे के समय ट्रैक्टर खाली था और तेज गति से संग्रामपुर से बेलहर की ओर आ रहा था। ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

NSIT
Nsmch

 चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट