LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Accident News : बांका में बालू लदे दो ट्रकों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar Accident News : बांका में दो ट्रकों के बीच हुई टक्कर में चालक की मौके पर मौत हो गयी. घटना के बाद जहाँ सड़क जाम हो गया. वहीँ परिजनों में कोहराम मच गया है...पढ़िए आगे

Bihar Accident News : बांका में बालू लदे दो ट्रकों के बीच हु
दो ट्रकों के बीच टक्कर - फोटो : Chandrashekhar Bhagat

BANKA : बांका के रजौन थाना क्षेत्र के बनगांव के पास दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दोनों तेज रफ्तार ट्रक भागलपुर की ओर जा रहा था। जिसमें फुल्ली डूमर थाना क्षेत्र के आमाटिकर गांव निवासी स्वर्गीय नंदलाल यादव का 36 वर्षीय पुत्र ट्रक चालक प्रताप कुमार यादव बांका से ट्रक में बालू लोड कर भागलपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान बालू लोडेड ट्रक के आगे-आगे एक और ट्रक जा रहा था। 

इसी क्रम में अचानक बालू लोडेड ट्रक ने पीछे से सामने वाले ट्रक में जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बालू लोडेड ट्रक के आगे का हिस्सा का परखच्चा उड़ गया। इसके बाद बालू लोडेड ट्रक के अंदर चालक फंस गया। सूचना के बाद थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार एवं अपर थानाध्यक्ष रवि कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बनगांव के पास भागलपुर-हंसडीहा मुख्य सड़क मार्ग पर दुर्घटना के बाद दोनों ट्रक बीच सड़क पर रहने की वजह जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। 

इस दौरान करीब आधे घंटे तक सड़क जाम रही। मौके पर दूसरे ट्रक के चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मृतक का परिजनों को मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना के बाद मृतक के परिजन रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते ही दहाड़ मार कर रोने लगे। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि जांच कर  पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट