LATEST NEWS

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

Mandar Mahotsav : बांका में मंदार महोत्सव की हुई शुरुआत, जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने किया उद्घाटन, सांसद और विधायक सहित कई गणमान्य लोगों ने की शिरकत

Mandar Mahotsav : बांका में मंदार महोत्सव की हुई शुरुआत, जिल
मंदार महोत्सव की शुरुआत - फोटो : chandrashekhar

BANKA : बांका में आज से  मंदार महोत्सव की शुरुआत हो गयी। जिसका उद्घाटन बांका के प्रभारी मंत्री सह खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता के द्वारा किया  गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सूबे के भवन निर्माण मंत्री  जयंत राज कुशवाहा, बेलहर विधायक मनोज यादव, धौरैया विधायक  भूदेव चौधरी, बांका सांसद गिरधारी  यादव,  कटोरिया विधायक निक्की  हेंब्रम, बांका विधायक राम नारायण मंडल,  एसपी  बांका उपेन्द्र नाथ वर्मा, जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार , बौंसी के मुख्य पर्षद कोमल  भारती ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  भवन निर्माण मंत्री जयंत राज कुशवाहा ने कहा की मेरा घर यही है और हम लोग बचपन से मंदार महोत्सव का मेला को देखते आए है। पहले  की तुलना में अभी मेला का काफी विस्तार हुआ है। कृषि के क्षेत्र में काफी काम हुआ है। यह सब नीतीश कुमार के द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा की जल्द ही बांका जिले को मेडिकल कॉलेज मिलने जा रहा है।

राजद विधायक ने कहा की मेले प्रशासन की ओर से समुचित व्यवस्था की गई है । उन्होंने उद्घाटन का टाइम में बदलाव करने की मांग की। वहीँ बांका सांसद गिरधारी यादव ने कहा की बांका और बिहार में जो भी  विकास हुआ है नीतीश कुमार ने किया। चाहे उनके साथ भाजपा या राजद रहे। लेकिन विकास नीतीश कुमार के हाथों से हुआ है।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट