LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Teacher News : बांका में टीचर के निलंबन के बाद दो गुट में बंटे शिक्षक, कहा प्रधानाध्यापक की साजिश के हुए शिकार

Bihar Teacher News : बांका में राष्ट्र गान के अपमान को लेकर शिक्षक को निलंबित किया गया है. जबकि इस मामले को लेकर स्कूल में शिक्षक दो गुट में बंट गए है. उन्होंने हेडमास्टर पर साजिश का आरोप लगाया है....पढ़िए आगे

Bihar Teacher News : बांका में टीचर के निलंबन के बाद दो गुट
दो गुट में बंटे शिक्षक - फोटो : CHANDRASHEKHAR BHAGAT

BANKA : जिले के विश्वासपुर स्थित संजय गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय के विशिष्ट शिक्षक हसन रजा को शिक्षा विभाग के द्वारा राष्ट्रगान के उपरांत भारत माता की जय बोलने पर टीका टिप्पणी करने सहित प्रार्थना गीत में बाधा पहुंचाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया था। जिसको लेकर स्कूल के शिक्षक दो गुटों में बंटे नजर आए। स्कूल के प्रधानाध्यापक राजीव कुमार के अनुसार बिहार गीत के समय हसन रजा पंक्ति से हटकर खड़े हो गए तथा टिप्पणी की गई कि यह जरूरी नहीं है। भारत माता की जय की नारे की जगह उन्होंने बच्चों से तालियां बजवाया। मामले को लेकर स्कूल के अन्य शिक्षक गुरुदेव, पूजा कुमारी, सुमन कुमारी व अन्य ने बताया कि निलंबित शिक्षक हसन राजा को षड्यंत्र के तहत निलंबित किया गया है। 

बता दे कि इस विवाद से विश्वासपुर हाई स्कूल सुर्खियों में आ गया है। आज दिन के करीब ढाई बजे पत्रकारों के द्वारा स्कूल परिसर पहुंचकर प्रधानाध्यापक से बात करने की कोशिश की गई तो स्कूल परिसर में ही शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई। जहां शिक्षकों के द्वारा प्रधानाध्यापक पर वर्चस्व को लेकर शिक्षक हसन रजा को षड्यंत्र के तहत निलंबित कराने का आरोप लगाया। शिक्षकों के द्वारा आरोप लगाया गया कि मामले को लेकर किसी भी तरह का जांच विभाग के द्वारा नहीं कराया गया । शिक्षकों ने निलंबित शिक्षक को निर्दोष बताया। 

वहीँ छात्रों के द्वारा बताया गया कि शिक्षक हसन राजा भूगोल के शिक्षक थे। काफी अच्छे  विचार के थे। उन्होंने न कोई राष्ट्रगान का विरोध किया और ना ही वंदे मातरम के प्रति कोई टिप्पणी किया। उन्होंने प्रार्थना सभा के दौरान जन गण मन गीत गाने की बात शुरू से ही कहते आ रहे हैं। लेकिन कुछ टीचर  के द्वारा बिहार गीत गाने को लेकर विवाद हुआ है। छात्रों के द्वारा बताया गया की विभाग के द्वारा किसी भी प्रकार की जांच स्कूल में नहीं आई है उन्हें शिक्षकों की आपसी विवाद के तहत उनको निलंबित किया गया है। वही डीपीओ स्थापना  संजय कुमार यादव ने बताया कि ड्यूटी के दौरान सोने का एक फोटो शिक्षक हसन राजा का प्राप्त हुआ था। जिसको लेकर कार्रवाई हुई है। राष्ट्रगान  को लेकर टीका टिप्पणी  को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने बताया की इसमें साक्ष्य नहीं है विभागीय जांच हो रही है।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट