LATEST NEWS

  • Diwali inflation
  • Diwali inflation: धनतेरस पर बढ़ेगा खर्च! बादाम, काजू, पिस्ता से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक के दाम बढ़े

  • Jharkhand News : चुनाव आयोग विश्वसनीय संस्था नहीं, अपने पाप छुपाने का कर रही प्रयास : झामुमो
  • Jharkhand News : चुनाव आयोग विश्वसनीय संस्था नहीं, अपने पाप छुपाने का कर रही प्रयास : झामुमो

  • Bihar Road Project
  • Bihar Road Project: बिहार को मिली बड़ी सौगात, NH-139 होगा फोरलेन, पटना से झारखंड-छत्तीसगढ़ तक सफर होगा

  • India vs France
  • India vs France: फ्रांस में दूध 158 रुपये लीटर, पेट्रोल 200 पार! भारत से कितनी महंगी है जिंदगी?

  • Raghopur Boat Accident
  • Raghopur Boat Accident: भैया हो, बहुत पानी बढ़ हई हो… राघोपुर नाव हादसे का खौफनाक VIDEO, 26 सेकेंड

Bihar Teacher News: 'भारत माता की जय' बोलने का विरोध करनेवाले शिक्षक को शिक्षा विभाग ने कर दिया निलंबित

Bihar Teacher News: अमरपुर स्थित संजय गांधी उच्च विद्यालय, विश्वासपुर के विशिष्ट शिक्षक हसन रजा को शिक्षा विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय चांदन बीआरसी निर्धारित किया गया है।

शिक्षक
banka teacher suspended - फोटो : social media

Bihar Teacher News:  बांका के अमरपुर के संजय गांधी उच्च विद्यालय में लगातार विवादों को जन्म देने वाले शिक्षक हसन रजा को शिक्षा विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। हसन रजा पर राष्ट्रगान के दौरान अपमानजनक टिप्पणी करने, विद्यालय में लापरवाही बरतने और अनुशासनहीनता जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। डीपीओ स्थापना, संजय कुमार यादव द्वारा जारी पत्र में हसन रजा पर विद्यालय की गतिविधियों में रुचि न लेने, प्रार्थना सभा में बाधा डालने, और "भारत माता की जय" के नारे का विरोध करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

विभागीय जांच में पाए गए दोषी

विभागीय जांच में पाया गया कि हसन रजा विद्यालय में कुर्सी पर सोते थे, प्रार्थना के दौरान बिहार गीत गाने में बाधा डालते थे और राष्ट्रगान के बाद भारत माता की जय बोलने पर आपत्ति जताते थे। उनके खिलाफ कई शिक्षकों और छात्रों ने शिकायतें दर्ज कराई थीं। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने हसन रजा को निलंबित कर दिया है और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। उनके मुख्यालय को चांदन बीआरसी निर्धारित किया गया है।

विद्यालय में अन्य गड़बड़ियां भी उजागर

हसन रजा के अलावा, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजीव कुमार से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन पर विद्यालय की कक्षाएं समय से संचालित नहीं करने, अपार कार्ड बनाने में अनियमितताएं बरतने जैसे आरोप लगे हैं। इसके अलावा, शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के हाफ सीएल पर भी रोक लगा दी है। डीएम अंशुल कुमार ने शिक्षकों से अनुशासन बनाए रखने और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने को कहा है।

विभाग की सख्त कार्रवाई

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं करेगा। विभाग ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा जो अपने कर्तव्यों का पालन नहीं करते हैं। हसन रजा के खिलाफ विभागीय जांच जारी है। जांच के बाद उनके खिलाफ अंतिम निर्णय लिया जाएगा। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक से मांगे गए स्पष्टीकरण के आधार पर भी उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

NSIT
Nsmch