LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

BIHAR NEWS - डीएम ने जमीन पर बैठकर छात्रों के साथ खाया खाना, बच्चे भी खुशी से हुए गदगद

BIHAR NEWS - स्कूल में आयोजित तिथि भोजन में शामिल होने पहुंचे डीएम खुद बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ खुलकर बात की। साथ ही स्कूल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जाना, बच्चे भी इस दौरान खुश नजर आए।

BIHAR NEWS -  डीएम ने जमीन पर बैठकर छात्रों के साथ खाया खाना
बच्चों के खाना खाते बांका डीएम- फोटो : चंद्रशेखर कुमार भगत

BANKA - बांका प्रखंड के प्रोन्नत मध्य विद्यालय कोरियंधा में तिथि भोजन का आयोजन किया गया। जिसमें बांका डीएम अंशुल कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। तिथि भोजन में उन्होंने बच्चों के साथ जमीन पर बैठ कर मध्याह्न भोजन का स्वाद लिया। इस आयोजन को लेकर उन्होंने विद्यालय प्रशासन की सराहना की। इसके बाद उन्होंने बच्चों के साथ संवाद भी स्थापित किया। बच्चों से उन्होंने विद्यालय में पढ़ाई के अलावा मिड-डे मिल का हाल भी जाना। मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता पर भी उन्होंने बच्चों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के निरीक्षण पंजी में भी विद्यालय की प्रशंसा की डीएम के द्वारा की गई।  

बता दें कि विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका सरिता कुमारी की अगुवाई में इसका आयोजन किया गया। जबकि पंचायत समिति सदस्य राजेश कुमार सिंह का इस आयोजन में महत्पूर्ण सहयोग रहा। तिथि भोज में बच्चों को पूडी, सब्जी, खीर, रसगुल्ला आदि परोसा गया। जिसमें विद्यालय के रसोइया का भी सरहणीय प्रयास रहा। 

इस दौरान डीएम अंशुल कुमार के साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी कुंदन कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राज कुमार राजू, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार यादव शामिल होकर बच्चों के साथ पंक्ति में बैठ कर भोजन ग्रहण किया। इसके बाद विद्यालय के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। बच्चों के बीच निबंध, भाषण आदि प्रतियोगिता का   भी आयोजन किया गया। 

अर्धवार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को बारी-बारी से कॉपी और कलम देकर पुरस्कृत किया। मौके पर जिला साधनसेवी उदयकांत झा, प्रखंड साधनसेवी श्री मनोहर कुमार सहित शिक्षा विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट।