LATEST NEWS

  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई

  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने दी चेतावनी, 2-3 दिन में रिकवरी नहीं होने पर होगी कार्रवाई
  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने

  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक सम्मान,72 घंटे में अपहृत की सकुशल बरामदगी, फिर 10 अपराधियों को उम्रकैद;
  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता

  • Bihar Politics : दो निर्दलीयों की BJP में एंट्री से NDA में सियासी भूचाल! जेडीयू को हराने वाले बने बीजेपी के साथी, गठबंधन धर्म की उड़ी धज्जियां!
  • Bihar Politics : दो निर्दलीयों की BJP में एंट्री से NDA में सियासी भूचाल! जेडीयू को हराने वाले

  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के साथ फिल्म विशेषज्ञों ने किया शिरकत
  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के

नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे अमरपुर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पति, पहले सामान्य बैठक में कर्मियों को लगाई डांट, अब पत्नी के बदले खुद बांटते दिखे प्रशस्ति पत्र

BIHAR NEWS : बांका जिले के अमरपुर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पति सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं. पत्नी के बदले पंचायत के सामान्य बैठक में वे खुद बैठते हैं. अब कर्मियों को प्रशस्ति पत्र बांटते नजर आये...पढ़िए आगे

नियमों की धज्जियां उड़ा रहे पति
पत्नी का काम कर रहे पति - फोटो : CHANDRASHEKHAR BHAGAT

BANKA : बिहार में पंचायती राज संस्थाओं में भले महिलाओं को पचास प्रतिशत का आरक्षण दिया गया हैl लेकिन परदे के पीछे उनका पूरा काम काज उनके पति और परिजन ही करते हैंl महिलाएं केवल हस्ताक्षर करने तक ही सीमित रह जाती हैंl ऐसा ही मामला बांका जिले का अमरपुर नगर पंचायत में देखने को मिला है l जहाँ महिला जनप्रतिनिधि का नाम सिर्फ कागजों पर अंकित होता जबकि उनके कार्य सारे उनके पति या किसी परिजन के द्वारा ही किया जाता है l चाहे नगर पंचायत की सामान्य बैठक हो या अन्य कोई कार्यक्रमl वहां मुख्य पार्षद रीता देवी की जगह उनके पति राजेश साह ही मौजूद होते हैं l 

शनिवार को भी इसी तरह का दृश्य बांका में देखने को मिला l ज़ब स्वच्छता सेवा कार्यक्रम के तहत स्वभाव स्वच्छता , संस्कार स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया l जिसमें कार्यालय के सरकारी कर्मी को प्रशस्ति पत्र देना था l प्रशस्ति पत्र कार्यालय से निर्गत था l

लेकिन वहां भी प्रशस्ति पत्र वितरण के कार्यक्रम में मुख्य पार्षद रीता साह के जगह पति राजेश साह ठाठ से प्रशस्ति पत्र बांटते दिखे l कही पर रीता साह दिखाई नहीं दी l इससे पहले भी नगर पंचायत की सामान्य बैठक में मुख्य पार्षद रीता साह के पति राजेश साह का बैठक मे शामिल होकर सरकारी कर्मी को डाटतें हुए वीडियो सामने आया था l

सवाल है की बिहार सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त करने के लिए स्थानीय निकायों में पचास प्रतिशत का आरक्षण दिया गया l जिससे की महिला राजनीतिक रूप से सशक्त हो सके l लेकिन बिहार के बांका जिले के अमरपुर नगर पंचायत कार्यालय में ये बिलकुल नाकामयाब साबित हो रही है l जहाँ साफ तौर पर बिहार सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे है मुख्य पार्षद पति। उधर इस मामले पर जब नगर पंचायत अमरपुर के कार्यपालक पदाधिकारी रविशंकर सिंह से बात की गयी तो उन्होंने कहा की कोई बड़ी बात नहीं है प्रतिनिधि है प्रशस्ति पत्र बांट सकते हैं।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट