LATEST NEWS

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

  • Mahua Dumper Crash Kills Two Youths Third Critical
  • Bihar Road Accident: बिहार में रफ्तार का कहर, डंपर ने बाइक सवार 2 युवकों की ली

  • JDU MLC Neeraj Kumar
  • Neeraj Kumar: MLC चुनाव से पहले JDU प्रत्याशी नीरज कुमार ICU में भर्ती, आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

  • Tejashwi Yadav
  • Dussehra: तेजस्वी यादव का सरकार पर तीखा हमला, दशानन को जलाने का लिया संकल्प!

  • Dussehra: दशहरा पर CM सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं, RSS के स्थापना दिवस पर दी बधाई
  • Dussehra: दशहरा पर CM सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं, RSS के स्थापना दिवस पर दी बधाई

शादी के घर में पसरा मातम, मैरिज से महज 2 दिन पहले एसएसबी जवान की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत

यह हादसा उज्ज्वल के परिवार और पूरे समाज के लिए एक गहरा झटका है। उज्ज्वल की बहादुरी और सेवा को याद करते हुए गांव और परिवार के लोग उनकी मौत का कारण जानने के लिए पुलिस जांच की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

शादी के घर में पसरा मातम, मैरिज से महज 2 दिन पहले एसएसबी जवा
ट्रेन हादसे में जवान की मौत!- फोटो : freepik

ssb jawan dies in train accident: बिहार के बांका जिले में एसएसबी जवान उज्ज्वल कुमार चौधरी की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। 26 वर्षीय उज्ज्वल, जिन्हें प्यार से लोग "गोल्डन" कहते थे, तीन दिन बाद 27 नवंबर को शादी करने वाले थे। शादी की तैयारियों के बीच यह हादसा पूरे परिवार के लिए गहरा आघात बन गया।

घटना का विवरण

हादसा शनिवार शाम को नाथनगर थाना क्षेत्र के पास हुआ। मामले पर परिवार ने कहा कि उज्ज्वल शादी के कार्ड बांटने और दंत चिकित्सक से मिलने के लिए ट्रेन से भागलपुर जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही रेल और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिवार और मंगेतर का बयान

परिवार और मंगेतर ने कहा कि उज्ज्वल ने शनिवार सुबह अपनी मंगेतर से बात कर मिलने का वादा किया था। मंगेतर का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार कह रही थीं, "वह मुझे ऐसे कैसे छोड़ सकता है। एक बार उनका चेहरा देखने दो। शादी की तैयारियों के बीच खुशी का माहौल मातम में बदल गया।दुख की बात ये है कि डेढ़ साल पहले ही उज्ज्वल के बड़े भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उज्ज्वल के चचेरे भाई ने बताया कि शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं।

एसएसबी में उज्ज्वल की सेवा

उज्ज्वल दो साल पहले सशस्त्र सीमा बल (SSB) में भर्ती हुए थे। उनकी पहली पोस्टिंग अरुणाचल प्रदेश में हुई थी। फिलहाल वह दानापुर में तैनात थे।

NSIT
Nsmch

परिवार पर लगातार दूसरी त्रासदी

उज्ज्वल के बड़े भाई की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद यह परिवार के लिए दूसरी बड़ी त्रासदी है। परिवार वाले इस घटना को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं और घर में मातम पसरा है। उज्ज्वल की मौत से उनके गांव चमरेली चांदन नगर और रिश्तेदारों में शोक की लहर है। उनकी शादी के निमंत्रण पत्र बंट चुके थे, और सभी लोग इस शुभ अवसर का इंतजार कर रहे थे। अचानक हुई इस घटना ने हर किसी को गमगीन कर दिया है।