LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

Bihar Banka love affair: बांका में दो महिलाओं ने अपने पतियों को चकमा दे लवर के साथ भागी, मामला जान चौंक जाएंगे आप

दोनों मामलों में पुलिस सक्रिय रूप से जांच कर रही है।थाने में दर्ज शिकायतों के आधार पर महिलाओं और उनके प्रेमियों की खोज जारी है।

 Bihar Banka love affair: बांका में दो महिलाओं ने अपने पतियो
पति को छोड़ प्रेमी संग महिला फरार!- फोटो : frepik

Bihar Banka love affair: बिहार के बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र में दो विवाहित महिलाओं के अपने पतियों और बच्चों को छोड़कर प्रेमियों के साथ भागने का मामला सामने आया है। इस घटना ने स्थानीय क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है। दोनों मामलों में पतियों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पहला मामला: पति के जेल जाने पर पत्नी ने छोड़ा साथ

युवती की शादी दो साल पहले मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के साजन कुमार चौधरी से हुई थी।पारिवारिक विवाद के कारण साजन को जेल जाना पड़ा। पति के जेल में रहने के दौरान, महिला अपने प्रेमी के साथ भाग गई। पत्नी ने पति को फोन कर बताया कि उसने अपने प्रेमी से शादी कर ली है और अब वह पति के साथ नहीं रह सकती। इस पर पति साजन कुमार ने शंभूगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई और अपनी पत्नी को वापस लाने की मांग की है। आरोपी प्रेमीका मनीष कुमार है, जिसके साथ महिला भागी है।

दूसरा मामला: बच्चों को छोड़ प्रेमी संग भागी महिला

बांका के  शंभूगंज थाना क्षेत्र का एक अन्य गांव में एक विवाहित महिला अपने पति और बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। मामले पर शंभूगंज थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि दोनों महिलाओं और उनके प्रेमियों की तलाश की जा रही है।जल्द ही महिलाओं को बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।

पुलिस की स्थिति और जांच का अपडेट

दोनों मामलों में पुलिस सक्रिय रूप से जांच कर रही है।थाने में दर्ज शिकायतों के आधार पर महिलाओं और उनके प्रेमियों की खोज जारी है। यह घटना समाज में विवाह संबंधी जिम्मेदारियों और रिश्तों पर सवाल खड़े करती है। दोनों पतियों ने न्याय की गुहार लगाई है, जबकि पुलिस मामले को सुलझाने की कोशिश कर रही है।

NSIT
Nsmch