LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

Bihar News : थाना में नववर्ष का जश्न मनाते रहे पुलिसकर्मी, उधर हाजत में बंद चोर चकमा देकर हुआ फरार, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप

Bihar News : थाना में पुलिसकर्मी नववर्ष का जश्न मनाते रहे. वहीँ हाजत में बंद चोर चकमा देकर फरार हो गया. घटना के बाद जहाँ पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है. वहीँ ग्रामीणों ने थाने जाकर जमकर हंगामा किया...पढ़िए आगे

Bihar News : थाना में नववर्ष का जश्न मनाते रहे पुलिसकर्मी, उ
हाजत से चोर फरार - फोटो : SOCIAL MEDIA

BANKA : जिले के शंभूगंज थाना परिसर के हाजत से एक शातिर चोर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। हाजत से चोर की भागने की सूचना मिलते ही थानेदार से लेकर चौकीदारों में खलबली मच गई। चोर की खोज में सभी पुलिस पदाधिकारी निकल पड़े। क्षेत्र में काफी छानबीन के बाद भी चोर का कुछ पता नहीं चला। 

इधर हाजत से चोर के भागने की खबर ग्रामीणों को मिलते ही सरपंच से लेकर पीड़ित सभी किसान भी आक्रोशित हो उठे। कई किसान तो थाना पहुंच गए। किसान सत्येंद्र सिंह ने बताया कि चोरी करते रंगे हाथ ग्रामीणों ने पकड़ ग्राम कचहरी में सुपुर्द किया। फिर डायल 112 और पुलिस पदाधिकारी को बुलाकर सौंपा गया। इसके बावजूद भाग जाना गंभीर बात है। मंगलवार की रात कुर्मा उच्च विद्यालय के समीप खलिहान पर रखा धान की चोरी करते गढ़ी मोहनपुर के रवि कुमार को रंगे हाथ पकड़ लिया। 

Goal 2026

इतना ही नहीं चोरों के निशानदेही पर असरगंज के एक व्यापारी विजय साह के गोदाम से चोरी के 26 बोरा धान भी बरामद हुआ। दरअसल पर थाना परिसर में नव वर्ष का जश्न चल रहा था। सभी पुलिस कर्मी जश्न में मगन थे। इधर शौच का बहाना बनाकर चोर किसी तरह हाजत से बाहर निकले, और पुराने ब्लाक परिसर होते हुए फरार हो गया। वही इस घटना को लेकर बांका SDPO विपिन बिहारी ने बताया की थाना अध्यक्ष द्वारा सूचना मिला है,ड्यूटी पर जो पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। उन पर कार्रवाई की जाएगी।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट