LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

MURDER IN BANKA: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की हत्या, झाड़ी से किया गया शव बरामद , जांच के लिए पहुंची एफएसएल टीम

प्रेम संबंधों में हत्या की घटनाएँ अब सामान्य हो गई हैं। हालिया घटना बांका की है, जहाँ एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका से मिलने के दौरान हीं हत्या हो गई।

MURDER IN BANKA:
प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या- फोटो : Reporter

MURDER IN BANKA: बांका में प्रेम संबंध के चलते एक युवक की गला दबाकर हत्या की घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। अमरपुर थाना क्षेत्र के कुंडा बहियार में एक युवक की लाश मिलने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। मृतक की पहचान अमरपुर थाना के आजाद नगर इंग्लिश मोर निवासी गुलसन कुमार यादव के रूप में हुई है। मृतक रात से लापता था। आज सुबह खेतों की ओर जा रहे लोगों ने लाश देखी और स्थानीय निवासियों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही अमरपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार झा, सर्किल इंस्पेक्टर मनीष कुमार और बांका सदर SDPO बिपिन बिहारी मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ शुरू की। 

मृतक इंग्लिश मोर चौक पर एक दुकान चलाता था। बांका SDPO ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है, जिसमें दो व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है और विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम भी जांच में शामिल होगी।

रिपोर्ट- चंद्रशेखर भगत