LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar Crime News : बेख़ौफ़ बदमाशों ने बीच सड़क पर घेरकर युवक पर ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां, मौके पर हुई मौत, इलाके में मचा हड़कंप

Bihar Crime News : बेख़ौफ़ अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर एक युवक की दिनदहाड़े हत्या कर दी. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पढ़िए आगे

Bihar Crime News : बेख़ौफ़ बदमाशों ने बीच सड़क पर घेरकर युवक पर
युवक की दिनदहाड़े हत्या - फोटो : CHANDRASHEKHAR BHAGAT

BANKA : बांका के बौंसी थाना क्षेत्र में रेफरल अस्पताल के समीप बुधवार करीब 2 बजे अज्ञात अपराधियों ने आपसी रंजिश में एक अपराधी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान दलिया निवासी अभिषेक कुमार उर्फ मिठ्‌ठु सिंह है, जिसपर विभिन्न थाना में कई मामले दर्ज हैं।  

बता दे की मृतक दो माह पूर्व दुमका जेल से रिहा हुआ था। बताया गया कि 8 बाइक सवार अपराधियों ने मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा बरामद किया है। अपराधियों ने मृतक के सिर के पिछले हिस्से में गोली मारी है।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के दादा सुरेश प्रसाद सिंह रेफरल अस्पताल में ड्रेसर के पद से रिटायर हुए थे। घटना के बाद मां पूजा सिंह का रो रो कर बुरा हाल है।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट