LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News- बांका में सड़क हादसे में कबाड़ी चुनने वाले का दर्दनाक मौत ,परिजनों का रो –रो के बुरा हाल

Bihar News- बांका जिल अंतर्गत गोड्डा - पंजवारा मुख्य मार्ग पर बुधवार को सड़क हादसे में कबाड़ी चुनने वाले का दर्दनाक मौत हो गई । मृतक की पत्नी ने बताया कि मुसहर टोला में सभी मांझी परिवार रहकर कबाड़ी और कूड़ा चुनकर अपना जीवन यापन करता था ।अब मेरे पा

सड़क हादसे में युवक की मौत
सड़क हादसे में युवक की मौत - फोटो : चंद्रशेखर भगत

Bihar News- बांका जिल अंतर्गत गोड्डा - पंजवारा मुख्य मार्ग पर बुधवार को सड़क हादसे में कबाड़ी चुनने वाले का दर्दनाक मौत हो गई । मृतक विक्की मांझी जिले के रजौन थाना क्षेत्र के चक्ससफीया गांव का रहने वाला  बताया जा रहा है।

परिजनों ने बताया 

परिजनों के द्वारा बताया गया कि सुबह प्रत्येक दिन के तरह विक्की मांझी अपने घर से कबाड़ी के काम से  पंजवारा की ओर जा रहा था। तभी सामने से आ रहे ट्रक के द्वारा जुगाड़ गाड़ी में जोरदार टक्कर मारने से जुगाड़ चालक विक्की मांझी की मौके पर ही मौत हो गई ‌। सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी पगली देवी मौके पर पहुंचते ही दहाड़ मारकर रोने लगी। वहीं स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा बाराहाट थाना पुलिस को जानकारी दी गई।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

 मौके पर प्रभारी थानाध्यक्ष राजू कुमार ठाकुर अपने दलबल के साथ पहुंचकर ट्रक को जप्त कर चालक को भी गिरफ्तार किया गया। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इधर मृतक की पत्नी पगली देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।उसके द्वारा बताया गया कि मुसहर टोला में सभी मांझी परिवार रहकर कबाड़ी और कूड़ा चुनकर अपना जीवन यापन करता था ।अब मेरे पास जीने का कोई सहारा नहीं रहा। मेरे पास तीन लड़का दो लड़की सहित हरा भरा परिवार छोड़ गया ।अब बेटी की  शादी कैसे करेंगे। यही बात वह  बार-बार रो-रो कर बोल रही है । मृतक की मौत के बाद उसके घर पर मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

प्रभारी थाना अध्यक्ष ने बताया

 प्रभारी थाना अध्यक्ष राजू कुमार ठाकुर के द्वारा बताया गया कि  मृतक की पत्नी पगली देवी के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की कर ली गई है। ट्रक के साथ चालकों की  गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर भगत की रिपोर्ट