LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Mass Suicide in Bihar: कर्ज के बोझ के तले दबे पूरे परिवार ने प्रताड़ना से तंग आकर खाया जहर, एक की मौत

Mass Suicide in Bihar: कर्ज के बोझ से दबे परिवार ने खौफनाक कदम उठाया परिवार के पांच सदस्यों ने जहर खाकर इहलीला सत्म करने की कोशिश की।

The family burdened with debt took a terrible step

Mass Suicide in Bihar: बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर बलुआ गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना में कर्ज के बोझ से दबा एक परिवार के पांच सदस्यों ने जहर खा लिया। इस घटना में परिवार का मुखिया कन्हैया महतो की मौत हो गई, जबकि अन्य चार सदस्य गंभीर रूप से बीमार हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कन्हैया महतो, उनकी पत्नी गीता देवी और उनके तीन बच्चे सविता (16), धीरज (12) और राकेश (8) ने सल्फास की गोलियां खा लीं। इस घटना के बारे में सविता ने बताया कि उनके पिता पर बहुत अधिक कर्ज था और कर्जदार लगातार उन पर दबाव बना रहे थे। इसी बात से परेशान होकर उनके माता-पिता ने यह कदम उठाया।

Diarch GO

सविता के अनुसार, उसके छोटे भाई राकेश ने गोलियां खाने के बाद उन्हें उगल दिया था। परिवार के अन्य सदस्यों को गंभीर हालत में अमरपुर रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ज्योति भारती ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों को गंभीर स्थिति देखते हुए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन, भागलपुर ले जाते समय कन्हैया महतो की रास्ते में ही मौत हो गई।

चंद्रशेखर कुमार की रिपोर्ट