LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

Bihar News: हनुमान मंदिर में तोड़फोड़, झंडा उखाड़ा, अब पुलिस कर रही इलाज, सब पकड़े गए...जानिए कौन कौन

Bihar News: बिहार के बांका जिले के बसकुपी स्थित बजरंगबली मंदिर में तोड़फोड़ की घटना में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने मंदिर में तोड़फोड़ के साथ-साथ झंडा फेंका और सिगरेट पीकर फेंकी थी।

Banka news
Banka Hanuman temple- फोटो : social media

Bihar News: बिहार के बांका से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां जिले के हनुमान मंदिर में असामाजिक तत्वों के द्वारा तोड़फोड़ की गई है। घटना बुधवार की बताई जा रही है। आरोपियों ने मंदिर में ना सिर्फ तोड़फोड़ की है बल्कि झंडा उखाड़ कर फेंक दिया है। मंदिर के सामनों से साथ छेड़छाड़ किया है। साथ ही मंदिर में सिगरेट पीकर फेंकने का मामला भी सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। 

तीन आरोपी धराए

जानकारी अनुसार पुलिस ने शुक्रवार रात छापेमारी कर इश्हाक अंसारी, अशरफ अंसारी और आलम अंसारी को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी फुरकान अंसारी को पकड़ने के लिए भी तलाशी अभियान चला रही है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश

वहीं स्थानीय लोगों ने इस घटना पर नाराजगी जताई है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ करौं थाने में मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जानकारी अनुसार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस आरोपियों पर दो दिनों से लगातार दबिश बना रही थी। घटना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए। 

हनुमान मंदिर में की थी तोड़फोड़

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात थाना प्रभारी अमर कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कई जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गयी। बता दें कि थाना क्षेत्र अंतर्गत नागादेरी गांव के चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध बसकुपी के आसपास के ग्रामीणों द्वारा द्वारा संयुक्त रूप से करौं थाना में आवेदन देकर चार नामजद आरोपियों के विरूद्ध कांड संख्या- 50/24 दर्ज कराया गया था। 

NSIT
Nsmch